Naperol Investments ready to give 19times dividend check record date here 19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 5 दिन के बाद, हर शेयर पर 90% का फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 5 दिन के बाद, हर शेयर पर 90% का फायदा

  • Naperol Investments Ltd ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 19वीं बार अपने योग्य निवेशकों के बीच डिविडेंड बांटने जा रही है। जिसका ऐलान कंपनी ने शुक्रवार यानी 21 मार्च को किया था।

Sat, 22 March 2025 08:54 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 5 दिन के बाद, हर शेयर पर 90% का फायदा

Naperol Investments Ltd ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 19वीं बार अपने योग्य निवेशकों के बीच डिविडेंड (Dividend) बांटने जा रही है। जिसका ऐलान कंपनी ने शुक्रवार यानी 21 मार्च को किया था। Naperol Investments Ltd ने रिकॉर्ड डेट का भी फैसला कर दिया है। जोकि इसी महीने है।

अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज को दी जानकारी में Naperol Investments Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 90 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 9 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। Naperol Investments Ltd ने इस डिविडेंड के लिए 27 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जोकि अगले हफ्ते है। बता दें, कंपनी 19वीं बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार टूट रहे सोलर स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, दिया BUY टैग, भाव 5% बढ़ा

2006 में कंपनी ने दिया था बोनस शेयर

Naperol Investments Ltd ने एक बार निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया है। कंपनी ने 2006 में 2 शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया था। हालांकि, यह पहली और आखिरी बार था जब कंपनी ने बोनस शेयर दिया था।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है?

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.64 प्रतिशत की गिरावट के बाद 868.50 रुपये के लेवल पर था। यह स्टॉक इस साल 28 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में Naperol Investments Ltd के शेयरों का भाव महज 0.48 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स से भी कम है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2041 रुपये और 52 वीक लो लेवल 772 रुपये है।

यह डिविडेंड स्टॉक बीते 5 साल में भी पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 2.54 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,