Merritronix IPO subscribed over 68 times on second day Grey Market Premium jumped to 90 rupee IPO Price 149 rupee ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, दो दिन में 68 गुना से ज्यादा दांव, अभी बचा है मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, दो दिन में 68 गुना से ज्यादा दांव, अभी बचा है मौका

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का IPO शुरुआती दो दिन में 68 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 90 रुपये पर पहुंच गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये है। आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार को भी खुला है।

Tue, 2 June 2026 09:45 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, दो दिन में 68 गुना से ज्यादा दांव, अभी बचा है मौका

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 60 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ का परफॉर्मेंस भी अब तक जबरदस्त रहा है। शुरुआती दो दिन में मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ पर 68 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। अगर आप मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ पर दांव लगाना चाहते हैं तो अभी आपके पास मौका है। मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 3 जून तक खुला हुआ है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का है।

90 रुपये पहुंच गया GMP, 149 रुपये है शेयर का दाम
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ (Merritronix IPO) में शेयर का दाम 149 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखा जाए तो मेरिट्रोनिक्स के शेयर 239 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार 4 जून को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर सोमवार 8 जून 2026 को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2.52 रुपये से 100 के पार शेयर, कंपनी ने 2 बार बांटे शेयर, अब ₹400 करोड़ का MoU

दो दिन में IPO में 68 गुना से ज्यादा दांव
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ (Merritronix IPO) टोटल 68.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 89.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 107.11 गुना सब्सक्राइब हुआ है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में 3.09 गुना दांव लगा। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के प्रमोटर डोवरी येसुदास, डोवरी अमरनाथ, वनजा डी, डॉर्सी केतन चंद्रा और डोवरी थमन हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट थी। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8% सस्ते में सरकार बेच रही नवरत्न कंपनी में हिस्सा, 71 रुपये रखा है शेयर का दाम

क्या करती है मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड?
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है। डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए कंपनी का हाई-रिलायबिलिटी, मिशन क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक एसेंबलीज में स्पेशलाइजेशन है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी एसेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी समेत B2B सर्विसेज ऑफर करती है। डिफेंस, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, हेवी इंडस्ट्रीज, पावर और यूटिलिटीज में कंपनी के क्लाइंट्स हैं। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 57 कर्मचारी थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,