mcx removes extra margin on gold silver futures gives traders gift shares bullish गाेल्ड-सिल्वर फ्यूचर पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटाकर MCX ने ट्रेडर्स को दिया तोहफा, शेयर में तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

गाेल्ड-सिल्वर फ्यूचर पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटाकर MCX ने ट्रेडर्स को दिया तोहफा, शेयर में तेजी

MCX Share Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयर की कीमत में गुरुवार को कारोबार के दौरान 3.32% तक का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने बुधवार शाम को एक सर्कुलर जारी कर गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर पर लगाए गए अतिरिक्त मार्जिन को हटाने की घोषणा की थी।

Thu, 19 Feb 2026 11:35 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
गाेल्ड-सिल्वर फ्यूचर पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटाकर MCX ने ट्रेडर्स को दिया तोहफा, शेयर में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयर की कीमत में गुरुवार को कारोबार के दौरान 3.32% तक का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने बुधवार शाम को एक सर्कुलर जारी कर गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर पर लगाए गए अतिरिक्त मार्जिन को हटाने की घोषणा की थी। इस खबर के बाद एमसीएक्स के शेयर आज एनएसई पर 2,400 रुपये पर खुले। बुधवार के शेयर 2,341 रुपये पर बंद हुए थे।

एमसीएक्स ने बुधवार शाम जारी सर्कुलर में कहा कि वह गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट पर लगा 3% का अतिरिक्त मार्जिन और सिल्वर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट पर लगा 7% का अतिरिक्त मार्जिन वापस ले रहा है। मार्जिन हटाने का यह फैसला गुरुवार, 19 फरवरी से प्रभावी हो गया है। सर्कुलर के अनुसार, गोल्ड फ्यूचर के सभी वेरिएंट और सिल्वर फ्यूचर के सभी वेरिएंट से ये अतिरिक्त मार्जिन हटा लिए गए हैं।

एनएसई क्लियरिंग ने भी जारी किया सर्कुलर

वहीं दूसरी ओर, एनएसई क्लियरिंग ने भी एक सर्कुलर जारी कर गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर पर मार्जिन वापस लिए जाने की पुष्टि की है, जो आज से प्रभावी हो गया है। एनएसई ने अपने सदस्यों को सलाह दी है कि वे अपनी पोजीशन को उसी के अनुसार एडजस्ट करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स-निफ्टी हरे से हुए लाल, IT स्टॉक्स चमके
ये भी पढ़ें:कंपनी को ग्रेटर नोएडा में मिला ₹300 करोड़ का ऑर्डर, 9% उछल गया शेयर का भाव
ये भी पढ़ें:सोने की चमक फीकी, चांदी भी लुढ़की, जानें कैसे तय होते हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट

कारोबारियों को होगा फायदा

इस फैसले से गोल्ड और सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में कारोबार करने वाले ट्रेडर्स के लिए मार्जिन की आवश्यकता कम हो जाएगी। अतिरिक्त मार्जिन हटने का मतलब है कि ट्रेडर्स को अब ट्रेड करने के लिए कम पूंजी की जरूरत होगी। आमतौर पर, मार्जिन की आवश्यकता कम होने से बाजार में सट्टेबाजी (सट्टा) बढ़ती है और इंट्राडे ट्रेडिंग गतिविधि में तेजी आती है। बता दें कि ये अतिरिक्त मार्जिन सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज उतार-चढ़ाव (अस्थिरता) पर लगाम लगाने के लिए लगाए गए थे।

एमसीएक्स के तीसरी तिमाही के नतीजे

कंपनी ने दिसंबर 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजे भी जारी किए हैं। एमसीएक्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 151% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 401 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 160 करोड़ रुपये था। वहीं, Q3FY26 में रेवेन्यू ऑपरेशन 121% उछलकर 666 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 301 करोड़ रुपये था।

पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) के मुकाबले भी कंपनी का नेट प्रॉफिट 103% और राजस्व 78% बढ़ा है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का EBITDA भी 144% बढ़कर 527 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बुलियन सेगमेंट का एवरेज डेली टर्नओवर (ADT) में योगदान तिमाही दर तिमाही बढ़कर 69% हो गया, जिसका श्रेय गोल्ड मिनी और गोल्ड टेन फ्यूचर जैसे नए वेरिएंट को दिया जा रहा है।

एमसीएक्स के शेयर का प्रदर्शन

यह मल्टीबैगर स्टॉक बाजार की उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों के बावजूद ज्यादातर हरे निशान में बना हुआ है। पिछले पांच सत्रों में स्टॉक ने 2% से अधिक का रिटर्न दिया है। एमसीएक्स के शेयरों ने पिछले छह महीनों में निवेशकों को 45% का शानदार रिटर्न दिया है और पिछले एक साल में 113% रिटर्न के साथ निवेशकों के पैसे दोगुने कर दिए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,