Mamata Machinery ipo grand listing investors money doubled on first day IPO ने किया धमाकेदार डेब्यू, निवेशकों का पैसा पहले दिन ही डबल, हुआ 159% का फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

IPO ने किया धमाकेदार डेब्यू, निवेशकों का पैसा पहले दिन ही डबल, हुआ 159% का फायदा

  • Mamata Machinery की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 146.91 प्रतिशत के प्रीमियम पर 600 रुपये प्रति शेयर पर हुई है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 629.95 रुपय और एनएसई में 630 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

Fri, 27 Dec 2024 11:13 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IPO ने किया धमाकेदार डेब्यू, निवेशकों का पैसा पहले दिन ही डबल, हुआ 159% का फायदा

Mamata Machinery IPO Listing: ममता मशीनरी ने शेयर बाजार में शानदार डेब्यू किया है। जिसकी वजह से निवेशकों का पैसा पहले दिन ही दोगुना हो चुका है। ममता मशीनरी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 146.91 प्रतिशत के प्रीमियम पर 600 रुपये प्रति शेयर पर हुई है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 629.95 रुपय और एनएसई में 630 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का इश्यू प्राइस 230 रुपये से 243 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इश्यू प्राइस से अबतक कंपनी के शेयरों का भाव करीब 160 प्रतिशत बढ़ चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 2 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट आज, 16 साल के बाद बोनस शेयर दे रही है कंपनी

179 करोड़ रुपये का था साइज

कंपनी के इश्यू का साइज 179.39 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 74 लाख शेयर जारी किए हैं। यह शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी किए गए हैं। ममता मशीनरी आईपीओ निवेशकों के लिए 19 दिसंबर को खुला था। कंपनी का आईपीओ 23 दिसंबर तक रिटेल निवेशकों के लिए ओपन था।

ममता मशीनरी आईपीओ का लॉट साइज 61 शेयरों का बनाया गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,823 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। बता दें, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 12 रुपये की छूट दी थी।

190 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन

ममता मशीनरी के आईपीओ को 3 दिन में 194 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला था। आईपीओ को कर्मचारी कोटा में 153 गुना, रिटेल कैटगरी में 138 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। बता दें, कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 18 दिसंबर को खुला था। तब कंपनी ने एंकर निवेशकों से 53.56 करोड़ रुपये जुटाए थे।

ममता मशीनरी ने अपने मशीन को 75 देशों में एक्सपोर्ट किया है। कंपनी के पास यूरोप, साउथ अफ्रीका और एशिया में सेल्स एजेंट हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,