Mahanagar Gas Limited hikes CNG price by Rs 2 per kg to Rs 84 per kg in Mumbai, Check details CNG हुई और महंगी! ऑटो, टैक्सी और कार चालकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, LPG पर अटकी जनता की नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

CNG हुई और महंगी! ऑटो, टैक्सी और कार चालकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, LPG पर अटकी जनता की नजर

MGL CNG Price Hike: MGL (Mahanagar Gas Limited) ने मुंबई में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपये कर दी है। बढ़ती ऊर्जा लागत, कमजोर रुपये और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच यह फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी का असर ऑटो, टैक्सी और निजी CNG वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा।

Thu, 14 May 2026 11:00 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CNG हुई और महंगी! ऑटो, टैक्सी और कार चालकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, LPG पर अटकी जनता की नजर

MGL CNG Price Hike: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब CNG वाहन चलाने वालों को भी बड़ा झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (Mahanagar Gas Limited) यानी MGL ने मुंबई में CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत लागू होने के बाद अब मुंबई में CNG 84 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है और आम लोग पहले से ही महंगे ईंधन के दबाव का सामना कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:43 रुपये के शेयर पर अभी से 25 रुपये का फायदा, दांव लगाने का आज आखिरी मौका

ऑटो, टैक्सी और निजी CNG वाहन चालकों पर असर

MGL (Mahanagar Gas Limited) की इस बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी CNG वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। मुंबई और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ती होने की वजह से CNG वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अब लगातार बढ़ती कीमतों ने इस सस्ते ईंधन का लाभ भी कम कर दिया है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में इसका असर ट्रांसपोर्ट किराए और रोजमर्रा के खर्चों पर भी देखने को मिल सकता है।

घरेलू बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव

दिलचस्प बात यह है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड लगभग 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में गैस और ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी मानी जा रही है। गुरुवार को भारतीय रुपया हल्की गिरावट के साथ 95.73 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि 13 मई (बुधवार दिन) को यह 95.71 पर बंद हुआ था। कमजोर रुपया भारत के लिए कच्चा तेल और गैस आयात करना महंगा बना देता है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचता है।

गैस की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी?

एक्सपर्ट का कहना है कि मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक बाजारों में बनी अनिश्चितता की वजह से ऊर्जा कीमतों पर दबाव बना हुआ है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की हलचल भी घरेलू कीमतों को प्रभावित करती है। अगर आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं या रुपया और कमजोर होता है, तो पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

घरेलू गैस कीमतों पर लोगों की नजर

मुंबई में CNG की कीमत बढ़ने के बाद अब लोगों की नजर घरेलू गैस कीमतों पर है। कई शहरों में पहले ही CNG महंगी हो चुकी है और कुछ जगहों पर PNG यानी पाइप गैस के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है। खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह चिंता की बात मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी को लेकर दो गुड न्यूज, एक होर्मुज से आ रही और दूसरी रेट काे लेकर है
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक चेक करें भाव

ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बढ़ेगी लागत ?

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर सरकार जल्द कोई राहत कदम नहीं उठाती, तो ट्रांसपोर्ट सेक्टर में लागत बढ़ सकती है और इसका असर सामानों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। फिलहाल, आम लोगों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाए जाएंगे या सरकार कीमतों को स्थिर रखने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,