LPG gas crisis in India will cylinder price hike further check new rate in your city गैस संकट से देशभर में हाहाकार, फिर से बढ़ेंगे LPG के दाम? चेक करें नया रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

गैस संकट से देशभर में हाहाकार, फिर से बढ़ेंगे LPG के दाम? चेक करें नया रेट

LPG Crisis: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगा है। हाल ही में तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद देश के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Wed, 11 March 2026 04:11 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
गैस संकट से देशभर में हाहाकार, फिर से बढ़ेंगे LPG के दाम? चेक करें नया रेट

LPG Crisis: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगा है। हाल ही में तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद देश के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। संसद में भी यह मुद्दा बुधवार (11 मार्च 2026) को गरमा गया, जब विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर सवाल उठाए। आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एलपीजी के दाम क्यों बढ़े और क्या आगे भी बढ़ सकते हैं।

क्या है वजह

दरअसल, इस बार एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक संकट है। ईरान के पास स्थित होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास तनाव और आपूर्ति में बाधा के कारण वैश्विक गैस और तेल की कीमतों में तेजी आ गई है। यह वही समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल और गैस की सप्लाई जाती है। जैसे ही यहां आपूर्ति प्रभावित होती है, उसका असर सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार और फिर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG ग्राहकों को अब करना होगा यह काम, घरेलू एलपीजी पर सरकार की अपील

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से मंगाता है। देश की करीब 60% एलपीजी मांग आयात से पूरी होती है और इन आयातों का लगभग 80-90% हिस्सा सऊदी अरब, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मध्य-पूर्वी देशों से आता है। ऐसे में अगर इस क्षेत्र में युद्ध या तनाव बढ़ता है तो एलपीजी की कीमतों में उछाल आना लगभग तय माना जाता है। यही वजह है कि हालिया संकट का असर भारत में गैस सिलेंडर के दामों पर दिखाई देने लगा है।

सरकार की अपील

सरकार ने हालांकि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बताई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी और किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्रालय ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई को प्राथमिकता देने की नीति अपनाई है। साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर भी तय किया गया है।

क्या कहते हैं जानकार

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान-इज़राइल तनाव और बढ़ता है या तेल-गैस आपूर्ति में ज्यादा बाधा आती है तो आने वाले महीनों में एलपीजी के दाम पर फिर दबाव बन सकता है। फिलहाल सरकार अतिरिक्त उत्पादन और सप्लाई प्रबंधन के जरिए स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन वैश्विक हालात पर ही आगे की कीमतों का रुख काफी हद तक निर्भर करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट के बीच दिल्ली से पटना तक नए भाव पर मिल रहे गैस सिलेंडर, चेक करें रेट

आज का LPG गैस सिलेंडर रेट (11 मार्च 2026)

11 मार्च 2026 को देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं। तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने कीमतों में बदलाव करती हैं और परिवहन लागत व स्थानीय टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में दरों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

शहर LPG कीमत (₹ प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर)

नई दिल्ली ₹913.00

मुंबई ₹912.50

कोलकाता ₹939.00

चेन्नई ₹928.50

बेंगलुरु ₹915.50

हैदराबाद ₹965.00

चंडीगढ़ ₹922.50

गुरुग्राम ₹921.50

नोएडा ₹910.50

भुवनेश्वर ₹939.00

पटना ₹1,002.50

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,