LPG cylinder price hiked in india amid middle east conflict how to get subsidy in ujjwala yojana LPG सिलेंडर महंगा लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर महंगा लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है।

Sat, 7 March 2026 11:57 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर महंगा लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

LPG cylinder price: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है। हालांकि, मोदी सरकार की एक स्कीम में लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

अभी कितनी हो गई कीमत?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 11 महीने बाद कोई बदलाव किया गया है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये प्रति सिलेंडर की गई थी।

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी

वहीं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी के साथ एलपीजी सिलेंडर 613 रुपये पर मिलेगा। योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी को ज्यादा किफायती बनाने और उनके द्वारा एलपीजी का निरंतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, मई 2022 में सरकार ने 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 200 रुपये (और 5 किलोग्राम कनेक्शन के लिए आनुपातिक रूप से निर्धारित) सब्सिडी देनी शुरू की। इसे बाद में बढ़ाकर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये (और 5 किलोग्राम कनेक्शन के लिए आनुपातिक रूप से निर्धारित) कर दिया गया। बता दें कि उज्जवला योजना के 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। इस योजना की शुरुआत साल 2016 में शुरू हुई थी।

क्यों बढ़े सिलेंडर के दाम?

एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद की गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में रसोई गैस की कीमत सबसे कम है।कीमत में यह बढ़ोतरी आज यानी सात मार्च से प्रभावी है। कीमत में 11 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग... टाटा का बड़ा प्लान, अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाएं…ग्लोबल टेंशन के बीच भारतीय तेल कंपनियों की अपील
ये भी पढ़ें:म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी खबर, सेबी ने शुरू कर दिया नया फीचर

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 114.5 रुपये बढ़ाई गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये है। यह बढ़ोतरी एक मार्च को 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 28 रुपये बढ़ाए जाने के बाद की गई है। इस साल कॉमर्शियल एलपीजी की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,