lpg crisis centre pushes png adoption amid west asia tensions check detail LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा प्लान, ग्राहकों से क्या कुछ कहा, जानें, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा प्लान, ग्राहकों से क्या कुछ कहा, जानें

एलपीजी की आपूर्ति में तेजी जारी है। उन्होंने कहा कि हमने 13 मार्च को 62.5 लाख सिलेंडर और 14 मार्च को 60 लाख सिलेंडर वितरित किए। इसकी तुलना में संघर्ष से पहले के समय में 50 लाख सिलेंडर वितरित किए जाते थे।

Tue, 17 March 2026 08:27 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा प्लान, ग्राहकों से क्या कुछ कहा, जानें

एलपीजी की आपूर्ति में कमी के कारण होटल, व्यवसायों और घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से पाइप के जरिये घरों में आपूर्ति की जाने वाली(पीएनजी) परियोजनाओं के अनुमोदन में तेजी लाने को कहा है। इसके साथ ही ग्राहकों से भी पीएनजी या वैकल्पिक गैस के इस्तेमाल करने को कहा है। इसका उद्देश्य घरेलू रसोई गैस पर दबाव कम करना और वैकल्पिक व्यवस्था को तेजी से लागू करना है। बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण भारत की लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति बाधित हुई है। स्थिति को देखते हुए सरकार अब इंडक्शन कुकर जैसे वैकल्पिक माध्यमों के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंक पर सरकार का बदल रहा इरादा, 2 दिन में ही बिखरा शेयर, ₹75 के नीचे आया भाव

पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा-स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन हम घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही आपूर्ति प्रदान कर रहे हैं। होटल और रेस्तरां जैसी कॉमर्शियल एलपीजी खपत को शुरू में सीमित किया गया था लेकिन बाद में इसे उनके सामान्य उपयोग का एक-पांचवां हिस्सा बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें विकल्पों पर विचार करना होगा। आंकड़े देते हुए उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर को भराने के लिए अचानक घबराहट के कारण हुई बुकिंग 13 मार्च को 87.7 लाख तक पहुंच गई थीं लेकिन उसके बाद इसमें कमी आई है और सोमवार को यह लगभग 70 लाख बुकिंग पर आ गई। युद्ध से पहले यह संख्या लगभग 55 लाख थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारुति को आयकर विभाग ने भेजा ड्राफ्ट ऑर्डर, शेयर में ₹4400 से ज्यादा उछाल संभव

14 मार्च को 60 लाख सिलेंडर बांटे गए

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति में तेजी जारी है। उन्होंने कहा कि हमने 13 मार्च को 62.5 लाख सिलेंडर और 14 मार्च को 60 लाख सिलेंडर वितरित किए। इसकी तुलना में संघर्ष से पहले के समय में 50 लाख सिलेंडर वितरित किए जाते थे।

उन्होंने कहा कि घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के बावजूद अभी भी लोग घबराकर बुकिंग करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एलपीजी का घरेलू उत्पादन पांच मार्च के स्तर की तुलना में 38 प्रतिशत बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चर्चित शेयर पर ब्रोकरेज सतर्क, निवेशकों को मिली पोर्टफोलियो से बेचने की सलाह

शर्मा ने बताया कि एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए सरकार कॉमर्शियल और घरेलू एलपीजी उपयोगकर्ताओं को पीएनजी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। शहरी गैस वितरण कंपनियां प्रोत्साहन और त्वरित कनेक्शन की पेशकश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एलपीजी की मांग पर दबाव कम करने के लिए शहरों में गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार भी कर रही है। केंद्र सरकार ने 16 मार्च को सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर शहरी गैस परियोजनाओं की मंजूरी में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,