Kumar Mangalam Birla buy 4 09 crore share of vodafone idea raise stake price 11 rupees ₹11 के शेयर पर दिग्गज अरबपति का बड़ा दांव, खरीद डाले 4.09 करोड़ शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

₹11 के शेयर पर दिग्गज अरबपति का बड़ा दांव, खरीद डाले 4.09 करोड़ शेयर

 शेयर बाजार के जानकार मानते हैं कि प्रमोटर की तरफ से शेयर खरीदना बाजार के लिए एक पॉजिटिव सिग्नल होता है। इससे निवेशकों को यह संदेश जाता है कि प्रमोटर खुद कंपनी की रिकवरी और लंबे समय के प्लान पर भरोसा कर रहा है।

Tue, 10 Feb 2026 05:38 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹11 के शेयर पर दिग्गज अरबपति का बड़ा दांव, खरीद डाले 4.09 करोड़ शेयर

Vodafone Idea Q3 Result: वोडाफोन आइडिया को लेकर एक बार फिर बाजार में हलचल तेज हो गई है। कंपनी के प्रमोटर और अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने हाल ही में खुले बाज़ार से कंपनी के शेयर खरीदे हैं। जनवरी के आखिर और फरवरी की शुरुआत के बीच उन्होंने कुल 4.09 करोड़ शेयर खरीदे, जिससे साफ संकेत मिलता है कि प्रमोटर को कंपनी के भविष्य पर भरोसा है। ऐसे समय में यह कदम आया है, जब टेलीकॉम सेक्टर चुनौतियों से जूझ रहा है और वोडाफोन आइडिया लगातार घाटे में है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को 11.47 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्या है डिटेल

डिटेल्स पर नजर डालें तो 30 जनवरी को कुमार मंगलम बिड़ला ने करीब 2.21 करोड़ शेयर खरीदे। इन शेयरों की औसत कीमत ₹10.95 प्रति शेयर रही, जो उस दिन के बंद भाव से लगभग 5.5% कम थी। इसके बाद 1 फरवरी को उन्होंने और 1.88 करोड़ शेयर खरीदे, जिनकी औसत कीमत ₹11.13 प्रति शेयर रही, यानी लगभग 3.8% की छूट पर सौदा हुआ। कुल मिलाकर ये खरीदारी कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 0.03% हिस्सा बनती है। हालांकि, हिस्सेदारी का प्रतिशत छोटा लग सकता है, लेकिन जानकार मानते हैं कि प्रमोटर की तरफ से शेयर खरीदना बाजार के लिए एक पॉजिटिव सिग्नल होता है। इससे निवेशकों को यह संदेश जाता है कि प्रमोटर खुद कंपनी की रिकवरी और लंबे समय के प्लान पर भरोसा कर रहा है।

शेयरों में उतार-चढ़ाव

बता दें कि बीते कुछ समय से वोडाफोन आइडिया के शेयरों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और प्रमोटर की यह खरीदारी शेयरधारकों के मनोबल को मजबूत कर सकती है। वोडाफोन आइडिया ने Q3 तिमाही में ₹5,286 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। हालांकि यह घाटा पिछली तिमाही के ₹5,524 करोड़ के नुकसान से थोड़ा कम है, लेकिन कंपनी अभी भी मुनाफे से काफी दूर है। घाटा कम होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, मगर कर्ज और प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियां अभी बरकरार हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,