Kalpataru Projects International share jumps 7 percent after getting work 2306 crore rupee कंपनी को मिला 2306 करोड़ रुपये का नया काम, शेयरों में करीब 7% की तेजी, निवेशकों ने ली राहत की सांस, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी को मिला 2306 करोड़ रुपये का नया काम, शेयरों में करीब 7% की तेजी, निवेशकों ने ली राहत की सांस

  • कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (Kalpataru Projects International Ltd) के शेयरों में आज करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल की वजह नया प्रोजेक्ट बना है। कंपनी ने बताया है कि उन्हें 2306 करोड़ रुपये का काम मिला है।

Fri, 7 March 2025 12:08 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी को मिला 2306 करोड़ रुपये का नया काम, शेयरों में करीब 7% की तेजी, निवेशकों ने ली राहत की सांस

कलपतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (Kalpataru Projects International Ltd) के शेयरों में आज करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल की वजह नया प्रोजेक्ट बना है। कंपनी ने बताया है कि उन्हें 2306 करोड़ रुपये का काम मिला है।

लगातार चौथा कारोबारी दिन कंपनी के शेयरों में दिखी तेजी

बीएसई में आज कलपतरु प्रोडेक्ट इंटरनेशनल के शेयर 956.85 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 978.05 रुपये के लेवल पर चला गया। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर बीएसई में 940 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा था। बता दें, यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्लरों के भाव बिकने वाले स्टॉक ने फिर किया बोनस शेयर का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

30 देशों में चल रहा है काम

कंपनी को मिला नया काम उसे भारत के बाहर करना है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 22,500 करोड़ रुपये का काम मिल चुका है। बता दें, यह देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है। जोकि ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, बिल्डिंग्स और फैक्टरीज़, वाटर सप्लाई, इरीगेशन, रेलवे, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन, अर्बन मोबिलिटी, हाईवे और एयरपोर्ट आदि से जुड़ा काम लेती है। मौजूदा समय में कंपनी 30 से अधिक देशों में काम कर रही है। कलपतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 75 देशों में मौजूद है।

शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा पिछला एक साल

पिछला एक साल इस कंपनी के शेयरों के लिए भी अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि सेंसेक्स इस दौरान 0.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, बीते 2 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 65 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 साल में स्टॉक का भाव 148 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,