Kabra Jewels IPO list at 90 percent premium investors cheers IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 90% के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, निवेशक मालामाल, Business Hindi News - Hindustan
More

IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 90% के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, निवेशक मालामाल

  • Kabra Jewels IPO: एनएसई एसएमई में कंपनी की लिस्टिंग 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 243.20 रुपये के लेवल पर हुई है। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट भी लग गया। लिस्टिंग के बाद शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Wed, 22 Jan 2025 10:46 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 90% के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, निवेशक मालामाल

Kabra Jewels IPO: एनएसई एसएमई सेगमेंट का आईपीओ काबरा ज्वेल्स (Kabra Jewels) की शानदार लिस्टिंग हुई। एनएसई एसएमई में कंपनी की लिस्टिंग 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 243.20 रुपये के लेवल पर हुई है। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट भी लग गया। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों का भाव 255.35 रुपये के लेवर तक पहुंचने में सफल रहा है। इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 121 रुपये से 128 रुपये प्रति शेयर था। बता दें, काबरा ज्वेल्स आईपीओ 15 जनवरी को खुला था। 17 जनवरी तक निवेशकों का आईपीओ खुला हुआ था।

1000 शेयरों का एक लॉट बना है

काबरा ज्वेल्स आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का बनाया गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 1,28,000 रुपये का दांव लगाना पड़ा। इस एसएमई आईपीओ का साइज 40 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 31.25 लाख नए शेयर जारी किए हैं। बता दें, काबरा ज्वेल्स आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 जनवरी को खुला था। कंपनी ने बड़े निवेशकों से 10.87 करोड़ रुपये जुटाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 कंपनियों के IPO आज से हो रहे हैं ओपन, ग्रे मार्केट में दोनों कंपनियां मजबूत

350 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन

आईपीओ को पहले दिन 12 प्रतिशत से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला। लेकिन तीसरे इस आईपीओ पर दांव लगाने की होड़ सी निवेशकों में दिखी। जिसकी वजह से 3 दिन में 356 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन निवेशकों को मिला गया था। रिटेल कैटगरी में 384.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, एनआईआई कैटगरी में आईपीओ 556.90 गुना और क्यूआईबी कैटगरी में 154.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

कंपनी रिटेल ज्वेलरी बिजनेस करती है। कंपनी गोल्ड, डायमंड और चांदी के ज्वेलर्स बनाती है। कंपनी के 6 शो रूम है। ये सभी शो रूम अहमदाबाद में है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,