Iran Israel War Tel Aviv shares jump at open hit record highs after US strikes Iran nuclear sites ईरान से जंग के बीच रॉकेट बना इजराइल का स्टॉक मार्केट, ट्रंप के साथ से निवेशकों में खुशी, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान से जंग के बीच रॉकेट बना इजराइल का स्टॉक मार्केट, ट्रंप के साथ से निवेशकों में खुशी

Iran Israel War: ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों को मजबूती प्रदान करते हुए अमेरिका ने रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए।

Sun, 22 June 2025 03:24 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान से जंग के बीच रॉकेट बना इजराइल का स्टॉक मार्केट, ट्रंप के साथ से निवेशकों में खुशी

Iran Israel War: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रविवार को इजराइली शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। तेल अवीव 125 इंडेक्स 1% बढ़कर नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, ब्लू-चिप TA-35 शुरुआती कारोबार में 1.6% अधिक रहा। पिछले सप्ताह सभी पांच सेशंस के दौरान शेयरों में तेजी रही, जिसमें लगभग 6% की बढ़त दर्ज की गई। दरअसल, यह तेजी ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अेमरिका द्वारा इजराइल के सपोर्ट में आने के बाद देखी गई है। बता दें कि ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों को मजबूती प्रदान करते हुए अमेरिका ने रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए।

क्या है डिटेल

अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों ने कहा है कि ‘अमेरिकन स्टील्थ बॉम्बर’ और 30,000 पाउंड वजनी ‘बंकर-बस्टर बम’ ने जमीन के अंदर गहरे में स्थापित ईरानी परमाणु केंद्रों को नष्ट कर दिया। ‘बंकर-बस्टिंग बम’ को ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर’ के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल जमीन के भीतर लक्ष्य को भेदने और विस्फोट में किया जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की घोषणा की। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अपनी खबर में देश के फोर्दो, इस्फहान और नतांज परमाणु केंद्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की पुष्टि की। इजराइल ने करीब एक सप्ताह से अधिक समय से ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है और उसकी हवाई रक्षा एवं मिसाइल क्षमताओं को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के साथ परमाणु संवर्धन इकाइयों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके बाद अमेरिका को सीधे तौर पर इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में तनाव से भारतीय कंपनियों में हाहाकार, नौकरियों पर संकट!
ये भी पढ़ें:ईरान के साथ जंग में अमेरिका ने दिया इजराइल का साथ, इन डिफेंस शेयरों पर रखें नजर

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने कहा है कि वह इस संबंध में सोमवार को बैठक करेंगे। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने इजराइल-ईरान युद्ध में अमेरिकी दखल का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वह सोमवार को ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर’ की बैठक आयोजित करेंगे। बता दें कि इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों में देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्र के इलाके प्रभावित हुए हैं। इन हमलों में इजराइल में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु केंद्र ‘‘पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं’’। साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई की तो उसके खिलाफ और अधिक हमले किए जा सकते हैं। ट्रंप ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की अनुमति के बिना यह कार्रवाई की तथा उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तो और अधिक हमले किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ईरान में या तो शांति होगी या फिर त्रासदी होगी।’’

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,