infosys Ltd Share price will give 25 rupee dividend record date on 10 june 45वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 25 रुपये का फायदा, आज है बड़ा मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

45वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 25 रुपये का फायदा, आज है बड़ा मौका

infosys Ltd Share price: इंफोसिस लिमिटेड ने फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। 

Tue, 9 June 2026 12:42 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
45वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 25 रुपये का फायदा, आज है बड़ा मौका

infosys Ltd Share price: आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के शेयर एक बार फिर से एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने इस बार 25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिन निवेशकों को इस डिविडेंड का लाभ लेना है उन्हें आज 9 जून को कंपनी के शेयर खरीद लेने होंगे। बता दें, इंफोसिस लिमिटेड की तरफ से 45वीं बार डिविडेंड दिया जा रहा है।

कल है एक्स-डिविडेंड डेट (Infosys dividend)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में इंफोसिस लिमिटेड ने बताया है कि 1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने कल यानी 10 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कल रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vodafone Idea और Airtel के शेयरों में 3% तक की उछाल, कोर्ट से मिली राहत

45वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी

इंफोसिस लिमिटेड ने शेयर बाजारों में पहली बार निवेशकों को 2000 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 2.5 रुपये का फायदा हुआ था। वहीं, आखिरी बार कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 23 रुपये का फायदा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब भी 650 रुपये सस्ता मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 2 बार बढ़ी हैं कीमतें

कंपनी ने तीन बार निवेशकों को दिया है बोनस

इंफोसिस लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को 2014 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2015 में बोनस शेयर दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर फ्री मिला था। आखिरी बार कंपनी शेयर बाजार में 2018 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब भी निवेशकों को एक शेयर पर 1 शेयर ही फ्री मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Post Office की इस स्कीम के आगे SBI भी देता है कम ब्याज

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

आज आईटी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 1175 रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत लुढ़क गया था। वहीं, 6 महीने में इंफोसिस के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत गिर चुका है। एक साल में इंफोसिस लिमिटेड के शेयरों का भाव 25 प्रतिशत टूट चुका है। दो साल में इंफोसिस का शेयर 23 प्रतिशत गिरा था। वहीं, तीन साल में स्टॉक का दाम 7.16 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

इंफोसि के शेयरों की स्थिति कितनी खराब है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि स्टॉक 16.92 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न 5 साल में दिया है। बता दें, 10 साल में इस स्टॉक का दाम 98 प्रतिशत बढ़ा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,