Indraprastha Gas announced sets record date for bonus share इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट 8 दिन बाद, Business Hindi News - Hindustan
More

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट 8 दिन बाद

  • इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी शेयर बाजार में इसी महीने एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 शेयर बोनस मिलेगा।

Wed, 22 Jan 2025 08:12 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट 8 दिन बाद

Bonus Stock: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी शेयर बाजार में इसी महीने एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। आइए डीटेल्स में डालते हैं एक नजर इस बोनस स्टॉक के विषय में -

जनवरी में ही है रिकॉर्ड डेट

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में 16 जनवरी को बताया था कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। अब कल यानी 21 जनवरी को कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि 31 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को कंपनी के शेयर एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। यही तारीख बोनस इश्यू के रिकॉर्ड डेट तय की गई है। बता दें, योग्य निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 3 फरवरी को हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 कंपनियों के IPO आज से हो रहे हैं ओपन, ग्रे मार्केट में दोनों कंपनियां मजबूत

पिछले साल यानी 2024 में कंपनी ने 2 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। एक बार कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये और दूसरी बार कंपनी ने एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड लगातार निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है।

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?

मंगलवार को शेयर बाजार में मचे भूचाल का असर इस स्टॉक पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयर 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395.55 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। कंपनी पिछले कई सालों से पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल नहीं रही है। बीते एक साल में कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 570.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 306.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 27,688.53 करोड़ रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,