Indo Farm Equipment IPO going to open from today price band 215 rupee ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, दांव लगाने से पहले जान लें ग्रे मार्केट का हाल, Business Hindi News - Hindustan
More

ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, दांव लगाने से पहले जान लें ग्रे मार्केट का हाल

  • इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ (Indo Farm Equipment IPO) आज ओपन हो रहा है। कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 2 जनवरी तक खुला रहेगा। बता दें, यह ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी है। जो अपने सामान को नेपाल, बांग्लादेश आदि देशों में भी एक्सपोर्ट करती है।

Tue, 31 Dec 2024 08:44 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी का IPO आज से ओपन, दांव लगाने से पहले जान लें ग्रे मार्केट का हाल

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ (Indo Farm Equipment IPO) आज से खुल रहा है। ट्रैक्टर बेचने वाली इस कंपनी के आईपीओ का साइज 260.15 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 86 लाख फ्रेश शेयर और 35 लाख शेयर ऑफर फार सेल के तहत जारी करेगी। कंपनी की कोशिश फ्रेश इश्यू के जरिए 184.90 करोड़ रुपये और ऑफर फार सेल के तहत 75.25 करोड़ रुपये जुटाने की है।

2 जनवरी तक खुला रहेगा आईपीओ

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ 31 दिसंबर यानी आज खुल जाएगा। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 2 जनवरी 2025 तक खुला रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 3 जनवरी और लिस्टिंग 7 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है।

इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 204 रुपये से 215 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 69 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,835 रुपये का दांव लगाना होगा। एंकर निवेशकों के लिए इंडो फार्म आईपीओ 30 दिसंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से इस कंपनी 78.05 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2024 में इन 6 कंपनियों के IPO पर निवेशकों ने दिल खोलकर खर्च किया पैसा

ग्रे मार्केट में क्या है स्थिति? (Indo Farm Equipment IPO GMP)

आज सुबह ग्रे मार्केट में कंपनी 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही थी। जोकि 35 प्रतिशत से अधिक की संभावित लिस्टिंग की ओर इशारा कर रही है। सबसे अधिकतम जीएमपी 85 रुपये रहा है। यह 27 दिसंबर 2024 को था।

क्या करती है कंपनी?

इंडो फार्म ट्रैक्टर, पिक एंड कैरी क्रेन्स का उत्पादन करती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स नेपाल, सीरिया, सुडान, बांग्लादेश, म्यामार आदि देशों में एक्सपोर्ट में करती है। इंडो फार्म 16hp से 110hp के ट्रैक्टर का उत्पादन करती है। कंपनी प्रोडक्शन हाउस बद्दी, हिमाचल प्रदेश में है। जिसकी सालाना 12000 ट्रैक्टर प्रोडक्शन की क्षमता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,