indian billionaires surpass china in average wealth this city is the world s billionaire capital भारतीय अरबपतियों ने औसत संपत्ति में चीन को पछाड़ा, यह शहर है दुनिया का बिलेनियर कैपिटल, Business Hindi News - Hindustan
More

भारतीय अरबपतियों ने औसत संपत्ति में चीन को पछाड़ा, यह शहर है दुनिया का बिलेनियर कैपिटल

  • हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, भारत ने प्रत्येक अरबपति की औसत संपत्ति के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। न्यूयॉर्क 129 अरबपतियों के साथ दुनिया की बिलेनियर कैपिटल है।

Fri, 28 March 2025 05:57 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
भारतीय अरबपतियों ने औसत संपत्ति में चीन को पछाड़ा, यह शहर है दुनिया का बिलेनियर कैपिटल

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या 284 हो गई है। यही नहीं, भारत ने प्रत्येक अरबपति की औसत संपत्ति के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन के 29,027 करोड़ रुपये की तुलना में देश में प्रत्येक अरबपति की औसत संपत्ति 34,514 करोड़ रुपये है। इस सूची में निर्धारण तारीख 15 जनवरी मानी गई है। न्यूयॉर्क 129 अरबपतियों के साथ दुनिया की बिलेनियर कैपिटल है।

सऊदी अरब जीडीपी से भी ज्यादा हो गई भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया देश में इन अरबपतियों की कुल संपत्ति 10 बढ़कर 98 लाख करोड़ रुपये या देश की एक तिहाई जीडीपी के बराबर हो गई है। भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति अब सऊदी अरब जैसे समृद्ध देश की पूरी जीडीपी से भी ज्यादा हो गई है।

लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी और उनके परिवार की संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग एक लाख करोड़ की वृद्धि हुई है। इसमें 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस तरह वह देश में पिछले एक साल में भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति बनाने वाले शख्स बन गए हैं। अडानी समूह ने बंदरगाहों, ऊर्जा उत्पादन, हवाई अड्डों, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया और सीमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में विस्तार किया है, जिससे उनकी संपत्ति में यह वृद्धि देखी गई है।

अंबानी टॉप-10 अमीरों की सूची से बाहर हुए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। वह भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। दूसरे स्थान पर गौतम अडानी हैं, जिनकी संपत्ति का मूल्य 8.4 लाख करोड़ रुपये है। अंबानी के बाहर होने के बाद फिलहाल दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में अब कोई भी भारतीय नहीं है।

हुरुन लिस्ट की खास बातें

1. दुनिया में 3456 अरबपति हैं, जो 2024 में दर्ज 3279 से 177 अधिक है।

2. भारत में कुल 98 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अरबपति 271 से बढ़कर 284 हुए। 2022 में 187 अरबपति थे। 2023 में 249 हो गए। 2024 में भारत में अरबपतियों की संख्या 271 थी।

3. न्यूयॉर्क 129 अरबपतियों के साथ दुनिया की बिलेनियर कैपिटल है।

4. मुंबई ने एशिया के ‘बिलेनियर कैपिटल’ का तमगा खो दिया। 92 अरबपतियों के साथ पहले स्थान पर शंघाई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,