in 2025 can market able to cross 1 lakh mark check what chart pattern suggest 2025 में 100000 को पार कर जाएगा सेंसेक्स? चार्ट पैटर्न से मिल रहे हैं ये संकेत, Business Hindi News - Hindustan
More

2025 में 100000 को पार कर जाएगा सेंसेक्स? चार्ट पैटर्न से मिल रहे हैं ये संकेत

  • 2024 में तमाम उतार और चढ़ाव के बाद भी शेयर बाजार निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 9वें साल सकारात्मकता देखने को मिली है। लेकिन क्या सेंसेक्स 2025 में एक लाख के आंकड़े को पार कर पाएगा?

Tue, 31 Dec 2024 11:51 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2025 में 100000 को पार कर जाएगा सेंसेक्स? चार्ट पैटर्न से मिल रहे हैं ये संकेत

Stock Market in 2025: एक और साल शेयर बाजार निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा है। तमाम उतार और चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी इस कैलेंडर ईयर करीब 9 प्रतशित का रिटर्न देने में सफल रहा है। यह लगातार 9वां साल है जब शेयर बाजार पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा है। बाजार की बुल रन 2016 से बनी हुई है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या 2025 में सेंसेक्स 100000 के आंकड़े को क्रॉस कर जाएगा या फिर निवेशकों को झटका लगेगा। आइए चार्ट पैटर्न से मिल रहे संकेतों को समझते हैं-

क्या रहेगा बाजार का रुख?

बिजनेस स्ट्रैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार चार्ट पैटर्न से मिल रहे संकेत बताते हैं कि 2025 में निफ्टी करीब 8 प्रतिशत तक चढ़ सकता है। हालांकि, इस दौरान बाजार में 15.2 प्रतिशत तक की गिरावट की संभावना दिखती है। 200 दिनों के मूविंग एव्रेज के डाटा में निफ्टी काफी संघर्ष करता हुआ दिखाई दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:68% तक चढ़ सकता है Vodafone Idea का शेयर, ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट प्राइस

अगर निफ्टी का प्रदर्शन 2025 में बहुत बुरा रहता है तो यह 20,200 के लेवल तक आ सकता है। जोकि दिसंबर 2023 के स्तर के आस-पास होगा। लेकिन अगर बाजार का बुल रन रहा तो यह 25,700 के स्तर तक जा सकता है।

सेंसेक्स क्या कर पाएगा 1 लाख के आंकड़े को पार?

30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स इस कैलेंडर ईयर करीब 9 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि, अपने रिकॉर्ड हाई 85,978 अंक की तुलना में यह स्टॉक 8 प्रतिशत से अधिक टूट भी चुका है।

चार्ट सेंसेक्स को लेकर संकेत दे रहे हैं कि यह 69000 से 88,600 के बीच रह सकता है। बहुत बुरा साल अगर निवेशकों के लिए 2025 रहा तो सेंसेक्स 62,700 के आस-पास लुढ़क सकता है। वहीं, अगर मार्केट पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा तो सेंसेक्स 94,700 तक पहुंच सकता है। यानी 1 लाख का आंकड़ा शायद ही सेंसेक्स 2025 में क्रॉस कर पाए।

2016 से कौन सा रहा निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट?

ऐतिहासिक आकड़ों के अनुसार 2017, 2021 और 2023 निवेशकों के लिए सबसे शानदार रहे हैं। वहीं, 2016 में निवेशकों को सबसे कम फायदा हुआ था। बता दें, सेंसेक्स 2015 के अंत में 26,000 पर था। आज यानी 31 दिसंबर को यह 77,960 के आस-पास है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों की खरीद और बिक्री की सलाह नहीं देता है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,