huge fall in gold silver rates today sona bhav is down by rs 1030 and chani fell by rs 3300 सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, आज ₹1030 गिरा Gold का भाव, Silver 3300 रुपये टूटी, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, आज ₹1030 गिरा Gold का भाव, Silver 3300 रुपये टूटी

Gold Silver Rate Today 3 June: 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 943 रुपये गिरकर 142222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 773 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

Wed, 3 June 2026 01:09 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, आज ₹1030 गिरा Gold का भाव, Silver 3300 रुपये टूटी

Gold Silver Rate Today 3 June: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट है। आज 3 जून बुधवार को डॉलर के मजबूत होने का असर सोने के भाव पर दिख रहा है। 24 कैरेट गोल्ड जहां 1030 रुपये सस्ता होकर 155264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 3300 रुपये प्रति किलो टूटकर 262000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

23 से 14 कैरेट गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड 1016 रुपये सस्ता होकर 154642 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 943 रुपये गिरकर 142222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 773 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव 116448 रुपये पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई

अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह भी 603 रुपये टूटकर 90829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

ऑल टाइम हाई कितने गिरे भाव

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 20857 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 123933 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 3833 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 5900 रुपये सस्ती हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी नहीं रहे एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, इस चीनी अरबपति ने पछाड़ा

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील का क्या हुआ असर

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सोने का भाव 151078 रुपये से चढ़ककर आज 155264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान कई बार उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 कैरेट गोल्ड 4186 प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा हो गया।

चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के बावजूद 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 6400 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 262000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹587 सस्ता, 10 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा फायदा

शहरों में दाम अलग क्यों?

लोकल टैक्सेज, ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग जैसे तीज-त्योहार, शादी आदि के चलते मांग के अनुसार सोने-चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होते हैं।, ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज भी दाम में अंतर पैदा करते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व राज्यवार टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,