good friday stock market holiday bse and nse global markets shut on 3 April शेयर बाजार में इस शुक्रवार नहीं होगी ट्रेडिंग, BSE और NSE का है फैसला, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में इस शुक्रवार नहीं होगी ट्रेडिंग, BSE और NSE का है फैसला

बता दें कि यह इस हफ्ते की दूसरी बाजार छुट्टी है। इस हफ्ते की शुरुआत में, महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को भी BSE और NSE बंद रहे थे। 3 अप्रैल और वीकेंड की छुट्टियों के अलावा, भारतीय शेयर बाजार में अप्रैल महीने के दौरान एक और छुट्टी होगी।

Thu, 2 April 2026 06:17 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में इस शुक्रवार नहीं होगी ट्रेडिंग, BSE और NSE का है फैसला

वैसे तो शुक्रवार के दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दरअसल, इस बार शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE और NSE दोनों ही इस दिन ट्रेडिंग सत्र आयोजित नहीं करेंगे। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बाजार बंद रहेंगे। कहने का मतलब है कि शेयर बाजार में अब सोमवार को ट्रेडिंग होगी। शुक्रवार की बंदी कमोडिटी सेगमेंट पर भी लागू होती है। इसके तहत MCX कल यानी 3 अप्रैल को सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए बंद रहेगा।

क्या है वजह?

शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। गुड फ्राइडे के दिन ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के अलावा यूरोपीय देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई वैश्विक बाजार भी बंद रहेंगे। बता दें कि यह इस हफ्ते की दूसरी बाजार छुट्टी है। इस हफ्ते की शुरुआत में, महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को भी BSE और NSE बंद रहे थे। 3 अप्रैल और वीकेंड की छुट्टियों के अलावा, भारतीय शेयर बाजार में अप्रैल महीने के दौरान एक और छुट्टी होगी। यह छुट्टी 14 अप्रैल को है। दरअसल, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेच्युटी के बदल गए नियम, नौकरीपेशा लोगों के लिए जानना जरूरी

मई से दिसंबर तक की छुट्टियां

1 मई 2026 (शुक्रवार) — महाराष्ट्र दिन / महाराष्ट्र डे

28 मई 2026 (गुरुवार)— बकरीईद / ईद-उल-जुहा

26 जून 2026 (शुक्रवार) — मुहर्रम (Muharram)

14 सितंबर 2026 (सोमवार)— गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) — महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) — दशहरा / विजयादशमी

10 नवंबर 2026 (मंगलवार) — दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर 2026 (मंगलवार) — प्रकाश गुरपुर्व श्री गुरु नानक देव जी

25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) — क्रिसमस

-हर हफ्ते के शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं।

-स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे अतिरिक्त छुट्टी में नहीं गिना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुस्त पड़ा मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- 80% उछलेगा भाव

गुरुवार को बाजार का हाल

गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के निचले स्तर से 2,000 से अधिक अंक की वापसी करते हुए अंत में 185.23 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,319.55 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक गिरावट के साथ खुला और कारोबार के पहले भाग में 1,588 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर 71,545.81 अंक पर आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55% से ज्यादा उछलेगा जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी का शेयर? 2 बड़े ब्रोकरेज हैं फिदा

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,700 अंक के ऊपर 22,713.10 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 496.85 अंक यानी 2.19 प्रतिशत लुढ़क गया था लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 22,782.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,