gold silver rate today 18 march fell is this the right opportunity to buy know the opinion of experts क्या युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट खरीदारी का सही मौका है?, Business Hindi News - Hindustan
More

क्या युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट खरीदारी का सही मौका है?

Gold rate Today 18 March: सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट है। MCX पर सोने के वायदा भाव में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,55,662 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के वायदा भाव में 0.76 फीसदी की गिरावट आई और यह 2,51,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

Wed, 18 March 2026 10:52 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट खरीदारी का सही मौका है?

Gold rate Today 18 March: आज शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर फैसले से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई बढ़ने की आशंका ने सोने के भाव में बड़ी गिरावट को रोके रखा है।

सुबह 9:15 बजे के आसपास MCX पर सोने के वायदा भाव में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,55,662 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के वायदा भाव में 0.76 फीसदी की गिरावट आई और यह 2,51,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा में पैसा अटका है? तुरंत करें यह काम, 45 दिन में मिलेगा ₹10 लाख तक का रिफंड

क्यों आ रही है सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट?

पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में आ रही तेजी है।

फेडरल रिजर्व के फैसले का क्या होगा असर?

माना जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) 18 मार्च को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगी। दरअसल, ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। मार्केट ने पहले ही ब्याज दरों में यथास्थिति बने रहने की उम्मीद कर ली है, इसलिए इस फैसले का ज्यादा असर नहीं दिखेगा, लेकिन अगर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल का रुख सख्त रहता है और विकास दर का अनुमान घटता है तथा महंगाई दर का अनुमान बढ़ता है, तो इसका नकारात्मक असर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम कई देशों में 72% तक उछले, क्या भारत में भी बढ़ेंगे

सोना-चांदी के लिए अहम टेक्निकल लेवल

जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, आज के कारोबार में MCX पर सोने के अप्रैल वायदा भाव में गिरावट का रुख रह सकता है और यह 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, MCX सोने को 1,54,800 रुपये और 1,53,500 रुपये पर सपोर्ट (समर्थन) मिल सकता है, जबकि 1,57,200 रुपये और 1,58,600 रुपये पर रेजिस्टेंस (बाधा) है। वहीं, चांदी के लिए 2,50,000 रुपये और 2,46,600 रुपये पर सपोर्ट तथा 2,57,700 रुपये और 2,61,600 रुपये पर रेजिस्टेंस है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) की बात करें तो सोने को 4,964 डॉलर और 4,920 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 5,055 डॉलर और 5,084 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। चांदी को 78 डॉलर और 74.40 डॉलर पर सपोर्ट और 82.80 डॉलर व 86.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: शेयर मार्केट में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 76500 और निफ्टी 23700 के पार

किस रेट पर खरीदें सोना-चांदी

जैन का कहना है, "हमारा सुझाव है कि निवेशक सोने को 1,55,000 रुपये के आसपास खरीदें और 1,53,800 रुपये का स्टॉप लॉस (घाटा रोकने का स्तर) रखते हुए 1,57,400 रुपये के भाव तक का लक्ष्य रखें। वहीं चांदी में 2,48,800 रुपये के आसपास खरीदारी करें, जिसका स्टॉप लॉस 2,45,500 रुपये से नीचे रखें और 2,55,500 रुपये व 2,58,000 रुपये के भाव तक जाने का लक्ष्य रखें।"

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,