gold silver prices crashed chandi fell by rs 1 85 lakh from all time high sona became cheaper by rs 43192 Gold-Silver के भाव धड़ाम, ऑल टाइम हाई से ₹1.85 लाख नीचे आई चांदी, सोना ₹43192 हुआ सस्ता, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold-Silver के भाव धड़ाम, ऑल टाइम हाई से ₹1.85 लाख नीचे आई चांदी, सोना ₹43192 हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today: MCX पर आज सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। जबकि, चांदी के भाव भी 3000 रुपये टूटकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। दोनों धातुएं अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ती हो चुकी हैं।

Wed, 10 June 2026 10:29 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold-Silver के भाव धड़ाम, ऑल टाइम हाई से ₹1.85 लाख नीचे आई चांदी, सोना ₹43192 हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1.67 प्रतिशत गिरकर 149904 रुपये पर आ गया। इसमें 2516 रुपये की गिरावट है। जबकि, चांदी के रेट 3000 रुपये टूटकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। एमसीएक्स पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये से करीब 1.85 लाख रुपये नीचे आ चुकी है। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और आज इसमें 43192 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना 11 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 11 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंकाओं ने बुलियन मार्केट पर दबाव बढ़ा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी बड़ी गिरावट के बाद संभले, अब इतना रह गया 10 ग्राम गोल्ड का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.8% टूटकर 4,187.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 23 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.7% गिरकर 4,213.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी दबाव में रही और स्पॉट सिल्वर 1.5% फिसलकर 64.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव

डॉलर और कच्चे तेल की तेजी से बढ़ा दबाव: अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया है, जिससे इसकी मांग प्रभावित हुई है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई बढ़ने की चिंता को फिर से हवा दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तेल की ऊंची कीमतों के कारण बाजार को लगने लगा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रख सकता है।

अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर नजर: निवेशकों की निगाहें अब इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर टिकी हैं। बुधवार को मई महीने का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और गुरुवार को उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) जारी होगा। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति का संकेत मिलने की उम्मीद है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 लाख का सोना, 5 लाख के पार चांदी? रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा शेयर बाजार करेगा क्रैश

MCX Gold और Silver का आउटलुक

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार फिलहाल सोना और चांदी दोनों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। उन्होंने कहा कि MCX गोल्ड में ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम का मजबूत सपोर्ट दिखाई दे रहा है, जबकि ₹1,51,000 का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस है। ऐसे में निवेशक "Sell on Bounce" रणनीति अपना सकते हैं।

चांदी के बारे में उनका कहना है कि MCX सिल्वर में भी कमजोरी बनी हुई है। चांदी के लिए ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम का सपोर्ट और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम का रेजिस्टेंस स्तर महत्वपूर्ण रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंबानी और जुकरबर्ग की नई साझेदारी, बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी पर दबाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को अमेरिकी महंगाई आंकड़ों और वैश्विक घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखने की जरूरत है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,