gold silver price jump today sona sold at rs 143829 chandi rs 223978 Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज तेजी, ₹1,43,829 पर गोल्ड और सिल्वर ₹2,23,978 पर पहुंची, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज तेजी, ₹1,43,829 पर गोल्ड और सिल्वर ₹2,23,978 पर पहुंची

Gold-Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना लगभग 1% उछलकर ₹1,43,829 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स चांदी लगभग 2% बढ़कर ₹2,23,978 प्रति किलोग्राम हो गया।

Fri, 27 March 2026 09:30 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज तेजी, ₹1,43,829 पर गोल्ड और सिल्वर ₹2,23,978 पर पहुंची

सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। नरम डॉलर के बीच शुक्रवार, 27 मार्च की सुबह एमसीएक्स पर सोने की दर में बढ़ोतरी हुई। एमसीएक्स पर सोना लगभग 1% उछलकर ₹1,43,829 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स चांदी लगभग 2% बढ़कर ₹2,23,978 प्रति किलोग्राम हो गया।

इंटरनेशनल मार्केट में भी हल्की रिकवरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 0.33% बढ़कर करीब $4,423 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.29% की बढ़त के साथ $68.13 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इससे पहले पिछले सत्र में दोनों धातुओं में तेज गिरावट आई थी, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी।

क्यों बदले सोना-चांदी के रुझान?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समयसीमा 10 दिन और बढ़ाने के फैसले से बाजार को राहत मिली है। इससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा लौटा और कीमती धातुओं में खरीदारी दिखी। हालांकि, पिछले एक महीने में जारी युद्ध के चलते सोना करीब 17% तक गिर चुका है, जो आमतौर पर इसके “सेफ हेवन” इमेज के विपरीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर टैक्स ₹10 घटाया, डीजल टैक्स-फ्री

दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई का खतरा बढ़ा है, जिससे केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें ऊंची रखने या बढ़ाने की संभावना बनी हुई है। इसका सीधा असर सोने-चांदी पर पड़ता है, क्योंकि ये बिना ब्याज देने वाली संपत्ति हैं।

डॉलर और सेंट्रल बैंक भी बना रहे दबाव

डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास मजबूत बना हुआ है, जिससे अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इसके अलावा तुर्की के सेंट्रल बैंक द्वारा बड़ी मात्रा में सोना बेचने की खबर ने भी कीमतों पर दबाव डाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघर्ष के शुरुआती दो हफ्तों में करीब 60 टन सोना बेचा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुले? किन शहरों में है रामनवमी की छुट्टी?

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत भी मिल रहे हैं। कमजोर डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने में दोबारा मांग बढ़ सकती है, जबकि चांदी को इंडस्ट्रियल डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, मजबूत डॉलर और ऊंची ब्याज दरें बड़ी तेजी पर रोक लगा सकती हैं।

क्या टिकेगी ये तेजी या फिर आएगी गिरावट?

हाल के उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी के दामों में हल्की रिकवरी जरूर दिख रही है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे अभी मजबूत तेजी नहीं मान रहे हैं। बाजार में फिलहाल जो उछाल दिख रहा है, उसे “राहत रैली” और शॉर्ट कवरिंग का असर बताया जा रहा है, न कि किसी बड़े बुलिश ट्रेंड की शुरुआत।

एक्सपर्ट की राय: अभी सीमित रह सकती है तेजी

कमोडिटी मार्केट के जानकार हरीश वी. के मुताबिक, सोना और चांदी में शॉर्ट टर्म में हल्की रिकवरी हो सकती है, लेकिन हालिया ऊंचे स्तर को पार करना मुश्किल दिख रहा है। मजबूत अमेरिकी डॉलर कीमतों पर दबाव बनाए रखेगा, जिससे बड़ी तेजी फिलहाल सीमित रह सकती है।

वहीं जतिन त्रिवेदी का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों का जोखिम अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,