gold price today jump rs 4282 silver rate surge by rs 13562 why prices up सोना ₹4282 हुआ महंगा, चांदी ₹13562 उछली, भाव में आज क्यों आया उछाल?, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना ₹4282 हुआ महंगा, चांदी ₹13562 उछली, भाव में आज क्यों आया उछाल?

Gold Silver Rate 8 April: आज सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव दिख रहा है। गोल्ड के रेट में 4282 रुपये और सिल्वर के रेट में 13562 रुपये की बड़ी तेजी दिख रही है। सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी उछाल के पीछे क्या वजह है, आइए समझें…

Wed, 8 April 2026 01:58 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना ₹4282 हुआ महंगा, चांदी ₹13562 उछली, भाव में आज क्यों आया उछाल?

Gold Silver Rate 8 April: सर्राफा बाजारों में आज सोने का भाव 4282 रुपये प्रति 10 ग्रााम महंगा होकर बिना जीएसटी 152068 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के आज के भाव में 13562 रुपये प्रति किलो की बंपर उछाल दर्ज की गई है। अब यह 244443 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो COMEX गोल्ड आज 3.1% बढ़कर 4,850 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया। चांदी की कीमतें लगभग 6.80% बढ़कर 76.92 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

आज क्यों बढ़ गए सोने-चांदी के भाव?

आज सोने की कीमत क्यों बढ़ीं? इस पर सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के दो हफ्ते टलने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आज सोने की कीमत में उछाल आ रहा है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमत आज लगभग 15% गिर गई और मनोवैज्ञानिक 100 डॉलर प्रति बैरल स्तर से नीचे फिसल गई। डॉलर की कमजोरी भी एक बड़ा फैक्टर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुपये में जबरदस्त उछाल, सीजफायर और RBI के एक्शन से डॉलर के मुकाबले हुआ मजबूत

क्या आगे भी जारी रहेगी कीमतों में तेजी

आज सोने के भाव पर खरीदारी जारी रहने की उम्मीद करते हुए, अनुज गुप्ता ने कहा, "कॉमेक्स गोल्ड आज 4,650 से 4,900 डॉलर प्रति औंस के दायरे में है, जबकि MCX गोल्ड का भाव आज 1,35,000 रुपये से 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में है। निर्णायक रूप से 1,55,000 रुपये से ऊपर टूटने पर, सोना जल्द ही 1,60,000 और 1,65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को छू सकती है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक निफ्टी ने Nifty 50 को पीछे छोड़ा, सीजफायर और RBI की नीति का मिला साथ

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता रह गया सोना-चांदी: IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 2453 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 141490 रुपये की गिरावट दर्ज क गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में बंपर उछाल के क्या हैं कारण, निवेशकों को ₹14 लाख करोड़ का फायदा

14 से 23 कैरेट गोल्ड के क्या हैं रेट

IBJA के रेट के मुताबिक आज 8 अप्रैल को गोल्ड 995 यानी 23 कैरेट सोने का भाव बिना जीएसटी 151459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर गोल्ड 916 यानी 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 3922 रुपये तेज होकर 139294 रुपये पर पहुंच गया है। गोल्ड 750 यानी 18 कैरेट सोने का भाव आज 3211 रुपये महंगा होकर 114051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, गोल्ड 585 यानी 14 कैरेट सोना भी 2505 रुपये महंगा होकर 88960 रुपये पर पहुंच है।

युद्ध के बीच कितना सस्ता हुए सोना-चांदी: ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के बीच सोना अबतक 7029 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के भाव इस दौरान 23457 रुपये गिरे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,