Gandhar Oil Refinery announced record date for dividend check details here तीसरी बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमत भी 200 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

तीसरी बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमत भी 200 रुपये से कम

Dividend Stock: ऑयल रिफाइनरी कंपनी गांधार ऑयर रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड (Gandhar Oil Refinery) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से तीसरी बार डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Sat, 24 Jan 2026 04:26 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तीसरी बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमत भी 200 रुपये से कम

Dividend Stock: ऑयल रिफाइनरी कंपनी गांधार ऑयर रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड (Gandhar Oil Refinery) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से तीसरी बार डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ..

किस दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के Gandhar Oil Refinery ने 30 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें हर एक स्टॉक पर 0.75 रुपये का फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल में 22000% की तेजी, कंपनी के बोर्ड के सदस्य ने दिया इस्तीफा

इससे पहले कंपनी दो बार निवेशकों को डिविडेंड दे चुकी है। पहली बार कंपनी ने 2024 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 0.50 रुपये का फायदा हुआ था। वहीं, आखिरी बार कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब हर एक शेयर पर निवेशकों को 0.50 रुपये का फायदा हुआ था।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को एक तरफ बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। तो वहीं दूसरी तरफ Gandhar Oil Refinery के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 163.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने यह स्टॉक 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को मिला 2080 करोड़ रुपये का काम, 3 महीने में 139% चढ़ा शेयर

हालांकि, इस तेजी के बाद भी एक साल से होल्ड रखने वाले निवेशकों को अबतक 14 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 193.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 120.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1604 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में Gandhar Oil Refinery के शेयरों की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,