Gail Gas Limited Cuts CNG and PNG price today on Nes year नए साल पर इस कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, CNG की कीमतों में कटौती, PNG का भी दाम हुआ कम, Business Hindi News - Hindustan
More

नए साल पर इस कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, CNG की कीमतों में कटौती, PNG का भी दाम हुआ कम

CNG Price: पब्लिक सेक्टर की कंपनी गेल गैस लिमिटेड (Gail Gas Limited) ने गुरुवार को घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) और सीएनजी की कीमतों में क्रमशः एक रुपये प्रति मानक घन मीटर और एक रुपये प्रति किलो की कटौती करने की घोषणा की।

Thu, 1 Jan 2026 07:20 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
नए साल पर इस कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, CNG की कीमतों में कटौती, PNG का भी दाम हुआ कम

CNG Price: पब्लिक सेक्टर की कंपनी गेल गैस लिमिटेड (Gail Gas Limited) ने गुरुवार को घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) और सीएनजी की कीमतों में क्रमशः एक रुपये प्रति मानक घन मीटर और एक रुपये प्रति किलो की कटौती करने की घोषणा की। नए साल पर कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें, गैस कीमतों में कटौती का यह कदम पाइपलाइन शुल्क में हाल ही में किए गए समायोजन के बाद उठाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शेयर की 6 साल में सबसे बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों के ₹50000 करोड़ डूबे

IGL कर चुका था कटौती

इसके एक दिन पहले ही देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरक कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली और एनसीआर में घरेलू पीएनजी की कीमतों में 0.70 रुपये प्रति घन मीटर की कटौती की थी। इससे पहले, थिंक गैस ने भी सीएनजी में 2.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घन मीटर तक की कटौती की घोषणा की थी।

1 जनवरी से लागू हो चुकी हैं नई कीमतें

गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी गेल गैस लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि गैस की नई कीमतें गुरुवार से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में लागू हो गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने हैदराबाद की AI कंपनी को खरीदा, 5% चढ़ा शेयर, 1 महीने में पैसा डबल

कंपनी ने इस मौके पर क्या कुछ कहा?

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय और रेगुलेटर पीएनजीआरबी लगातार प्रगतिशील नीतिगत उपाय लागू कर रहे हैं, जो सीएनजी और घरेलू पीएनजी बाजार के विकास के लिए अनुकूल और वित्तीय रूप से स्थायी माहौल तैयार कर रहे हैं। पीएनजीआरबी ने 16 दिसंबर को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए युक्तिसंगत शुल्क संरचना की घोषणा की थी। एक जनवरी से यह संशोधित शुल्क ढांचा प्रभावी होने से गैस का परिवहन सस्ता और सरल हो जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,