free lpg cylinders will also be available in delhi during Holi and Diwali राशन कार्ड वालाें को होली और दीवाली पर फ्री LPG सिलेंडर, इस राज्य ने किया ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

राशन कार्ड वालाें को होली और दीवाली पर फ्री LPG सिलेंडर, इस राज्य ने किया ऐलान

Free LPG: दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देगी। इस योजना का लाभ पीएनजी कनेक्शन धारकों को भी मिलेगा। यूपी में योगी सरकार पहले से ही होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है।

Wed, 4 Feb 2026 05:50 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
राशन कार्ड वालाें को होली और दीवाली पर फ्री LPG सिलेंडर, इस राज्य ने किया ऐलान

दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों को होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देगी। इस योजना का लाभ पीएनजी कनेक्शन धारकों को भी मिलेगा। यूपी में योगी सरकार पहले से ही होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है। वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये प्रति सिलेंडर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी को समायोजित करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता दी जाएगी।

सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को तोहफा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम और जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने उस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026 से दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो एलपीजी सिलेंडर के बराबर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह योजना दिल्ली सरकार की लक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह कल्याण नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की निर्धारित राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से परिवार के मुखिया के आधार-सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी।

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही लोग इस योजना का इंतजार कर रहे थे। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। सरकार का दावा है कि इससे आर्थिक पिछले परिवारों को बड़ी रहता मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गैर-उज्ज्वला राशन कार्ड धारक परिवारों को 853 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि त्योहारों के समय गरिमा और राहत सुनिश्चित करने का माध्यम है।

फ्री सिलेंडर के लिए 242 करोड़ का फंड

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादे किए थे, दिल्ली सरकार उसे पूरा कर रही है। अब होली और दीवाली पर दिल्ली में मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए 242 करोड़ का फंड स्वीकृत किया गया है। इससे दिल्ली में त्यौहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव घोषणा थी फ्री गैस सिलेंडर होली-दीवाली पर देने की थी। सरकार ने हर राशनकार्ड धारक के बैंक खाते में 853 रुपये डालने की घोषणा की है ताकि उपभोक्ता सुविधानुसार थोड़ा आगे पीछे भी गैस सिलेंडर फ्री पा सकेंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,