explanner will pm kisan s installment not be available without farmer registration क्या फार्मर रजिस्ट्री के बिना आज नहीं मिलेगा PM Kisan सम्मान निधि का पैसा?, Business Hindi News - Hindustan
More

क्या फार्मर रजिस्ट्री के बिना आज नहीं मिलेगा PM Kisan सम्मान निधि का पैसा?

  • Farmer Registry UP: पीएम किसान की 19वीें किस्त आ जारी होने वाली है। वहीं, इस समय यूपी में फार्मर रजिस्ट्री अभियान चल रहा है और चर्चा है कि बिना इसमें रजिस्ट्रेशन के पीएम किसान का पैसा नहीं मिलेगा। जानें क्या है सच्चाई…

Mon, 24 Feb 2025 05:29 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या फार्मर रजिस्ट्री के बिना आज नहीं मिलेगा PM Kisan सम्मान निधि का पैसा?

Farmer Registry UP: आप पीएम नरेंद्र मोदी पीएम किसान के लाभार्थियों के खातों में 19वीं किस्त जारी करेंगे। इनमें यूपी के 2.88 करोड़ से अधिक किसान भी शामिल हैं। अब सवाल यह है कि क्या पीएम किसान का पैसा बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए नहीं मिलेगा? क्योंकि, इस समय यूपी में फार्मर रजिस्ट्री अभियान चल रहा है। हालांकि, सरकार के तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। जहां तक फार्मर रजिस्ट्री की बात है तो एग्री स्टैक डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश के 1.16 करोड़ किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 37 पर्सेंट किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं।

क्या है फार्मर रजिस्ट्री

Farmer Registry UP एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य किसानों की जानकारी को डिजिटल रूप से रजिस्टर करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसानों का डेटा इकट्ठा किया जा रहा है ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। विशेष रूप से, यह पोर्टल PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत किसानों को उनकी आर्थिक सहायता पहुंचाने में मदद करता है।

किसानों को योजना के तहत उनकी जानकारी अपडेट करने, आवेदन करने और लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। इसके अलावा इस पोर्टल से राज्य सरकार को भी कृषि क्षेत्र से संबंधित डेटा प्राप्त करने में मदद मिलती है, जिससे योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे मोदी, भागलपुर से देंगे 20000 करोड़ की सौगात

क्या है फायदा

एग्री स्टैक के मुताबिक इससे PM Kisan Samman Nidhi जैसी योजनाओं के तहत किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है। इसके तहत किसानों को अपनी जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाती है।

सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता बढ़ती है, जिससे देरी और भ्रष्टाचार कम होता है। साथ ही सरकार को किसानों के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, जिससे नीतियों का बेहतर तरीके से निर्धारण किया जा सकता है। किसानों को कृषि सब्सिडी, ऋण और बीमा योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है। अभियान का उद्देश्य किसानों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से सशक्त बनाना और तकनीकी दृष्टिकोण से जागरूक करना।

कागजी कार्यवाही और प्रोसेसिंग समय को घटाना, जिससे किसानों को जल्दी सेवाएँ और लाभ मिलते हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं और किसान कल्याण कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होती है।

डिजिटल कृषि मिशन के तहत हो रही रजिस्ट्री

पिछले दिनों कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में अपने लिखित उत्तर में कहा कि डिजिटल कृषि मिशन के तहत 20.5 मिलियन से अधिक किसान आईडी बनाई गई हैं। डिजिटल कृषि मिशन के तहत राज्य किसान रजिस्ट्री में महिला किसानों सहित सभी भूमिधारक किसान शामिल हैं। किसान रजिस्ट्री आवेदन में किरायेदार और पट्टेदार किसानों को भी शामिल करने का प्रावधान है। कोई भी राज्य अपनी नीति के अनुसार ऐसे किसानों को किसान रजिस्ट्री में शामिल करने का निर्णय ले सकता है।

अन्य राज्यों के किसान भी इस अभियान में शामिल

ठाकुर ने कहा, "2 फरवरी तक कुल 2,05,26,912 किसान आईडी बनाई गई हैं।" इसमें उत्तर प्रदेश में 1.02 करोड़ किसान आईडी, मध्य प्रदेश में 41.87 लाख आईडी, गुजरात में 36.36 लाख, महाराष्ट्र में 22.54 लाख, असम में 1.42 लाख और राजस्थान में 75,593 आईडी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में लगभग 14,343 किसान आईडी, ओडिशा में 9,843, तमिलनाडु में 3,054, आंध्र प्रदेश में 424 और बिहार में 19 आईडी बनाई गई हैं।

कैसे करें फार्मर रजिस्ट्री पर रजिस्ट्रेशन

Farmer Registry UP में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और ऑनलाइन है,। यह किसानों को अपनी जानकारी सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर करने की सुविधा देता है। रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें...

STEP 1: ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले, किसान को Farmer Registry UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

STEP 2: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: वेबसाइट पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म है, जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, पता, बैंक खाता विवरण, भूमि का विवरण आदि भरना है।

STEP 3: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: यहां कुछ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, और बैंक खाता विवरण अपलोड करें।

STEP 4: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सत्यापन: रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद, एक OTP आएगा, जिसका सत्यापन करें।

STEP 5: किसान का डेटा सत्यापन: रजिस्ट्रेशन के बाद, सरकार द्वारा दर्ज की गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।

STEP 6: रजिस्ट्रेशन की पुष्टि: सत्यापन के बाद, किसान को रजिस्ट्रेशन की पुष्टि की जाती है और वे पीएम किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए पात्र हो जाते हैं।

ऐसे करें UP Farmer Registry में Login

यहां वेबसाइट के होम पेज पर “Login” या “Farmer Login” का विकल्प दिखाई देता है, उस पर क्लिक करें। यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें। किसान को अपना यूजर नाम (जो कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया गया होता है) और पासवर्ड दर्ज करना होता है।

कैप्चा कोड भरें: एक कैप्चा कोड भी दिया जाता है, जिसे सही-सही भरना होता है।

OTP सत्यापन (यदि आवश्यक हो): कुछ मामलों में, किसान को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP (One Time Password) प्राप्त होता है, जिसे सत्यापित करना होता है।

लॉगिन करें: सही जानकारी भरने के बाद “Login” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद, किसान को अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल, योजनाओं की स्थिति और अन्य सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो जाती है।

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करें।

फार्मर रजिस्ट्रेशन के जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आधार कार्ड

मोबाइल नंबर

भूमि के दस्तावेज़ज (यदि उपलब्ध हों)

अगर आपने किसान रजिस्ट्री पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है और आपके सभी विवरण सही हैं, तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है। यह योजना किसानों को सालाना वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,