EMA Partners IPO open from 17 January price band 124 rupees 17 जनवरी को खुलेगा एक और कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹124, निवेश के लिए हो जाइए तैयार, Business Hindi News - Hindustan
More

17 जनवरी को खुलेगा एक और कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹124, निवेश के लिए हो जाइए तैयार

  • EMA Partners IPO: अगर आप किसी इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आने वाले सप्ताह में कई मौके हैं। अगले सप्ताह कई कंपनियों इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होने जा रहे हैं।

Sun, 12 Jan 2025 01:46 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
17 जनवरी को खुलेगा एक और कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹124, निवेश के लिए हो जाइए तैयार

EMA Partners IPO: अगर आप किसी इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए आने वाले सप्ताह में कई मौके हैं। अगले सप्ताह कई कंपनियों इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होने जा रहे हैं। इनमें एक - ईएमए पार्टनर्स इंडिया का भी आईपीओ है। ईएमए पार्टनर्स इंडिया का आईपीओ निवेश के लिए 17 जनवरी को खुलेगा और निवेशक इस इश्यू में 21 जून तक पैसे लगा सकते हैं। इसके लिए प्राइस बैंड 124 रुपये तय किया गया है।

76 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

कंपनी अपने आईपीओ के जरिये 76 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि इस निर्गम के लिए मूल्य दायरा 117-124 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी इश्यू से लगभग 76.01 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ खुलने के पहले एंकर यानी बड़े निवेशक 16 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयरों को एनएसई इमर्ज के लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) मंच पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। निवेशक न्यूनतम 1,000 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2800 करोड़ में कंपनी ने बेच दी पूरी हिस्सेदारी, कल फोकस में रहेगा शेयर, ₹7 भाव
ये भी पढ़ें:कर्ज फ्री कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, ₹8 पर आया भाव, कल फोकस में रहेंगे शेयर

क्या है डिटेल

मसौदा दस्तावेजों (आरएचपी) के मुताबिक, आईपीओ में 53.34 लाख इक्विटी शेयरों के नए निर्गम के अलावा प्रवर्तकों - कृष्णन सुदर्शन और सुब्रमण्यम कृष्णप्रकाश की तरफ से 7.96 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है। सार्वजनिक शेयरधारक शेखर गणपति भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। ईएमए पार्टनर्स के प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के पास 86.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सार्वजनिक शेयरधारकों के पास 13.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,