elon musk suffers a loss of 1 point 5 billion dollar every day becomes the top loser among billionaires in 2025 एलन मस्क को हर दिन लगा 1.5 अरब डॉलर का झटका, अरबपतियों में 2025 के टॉप लूजर बने, Business Hindi News - Hindustan
More

एलन मस्क को हर दिन लगा 1.5 अरब डॉलर का झटका, अरबपतियों में 2025 के टॉप लूजर बने

  • Top Loser Billionaires 2025: मस्क को इस साल हर दिन करीब 1.5 अरब डॉलर (13000 करोड़ रुपये से अधिक) का झटका लगा है। अब मस्क का नेटवर्थ 330 अरब डॉलर रह गया है। इसके बावजूद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Fri, 7 March 2025 06:22 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
एलन मस्क को हर दिन लगा 1.5 अरब डॉलर का झटका, अरबपतियों में 2025 के टॉप लूजर बने

Top Loser Billionaires 2025: एलन मस्क साल 2025 में दुनिया में सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले व्यक्ति तो हैं ही, 100 अरब डॉलर से अधिक गंवाने वाले पहले व्यक्ति हैं। गुरुवार को मस्क की संपत्ति में 10.9 अरब डॉलर की सेंध लगी और इस नुकसान के साथ ही वह इस साल 102 अरब डॉलर (लगभग 8.88 लाख करोड़ रुपये) गंवाने वाले शतकवीर बन गए। उन्हें इस साल हर दिन करीब 1.5 अरब डॉलर (13000 करोड़ रुपये से अधिक) का झटका लगा है। अब मस्क का नेटवर्थ 330 अरब डॉलर रह गया है। इसके बावजूद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक मस्क के पास टेस्ला की लगभग 13% हिस्सेदारी है और उनके पास 2018 के कंपेंसेशन पैकेज से 304 मिलियन स्टॉक ऑप्शन भी हैं। एलन मस्क के नेटवर्थ में गिरावट की बड़ी वजह टेस्ला के शेयरों का लुढ़कना भी है। गुरुवार को टेस्ला के शेयर 5 फीसद से अधिक लुढ़के और एक महीने में 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क चुका है। इस अवधि में मस्क 433 से 330 अरब डॉलर पर आ गए हैं।

टेक कंपनियों के अरबपतियों को झटका

टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों के लिए यह साल बेहद खराब साबित हो रहा है। टॉप-5 लूजर टेक्नोलाजी से हैं।

टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों के लिए यह साल बेहद खराब साबित हो रहा है। टॉप-5 लूजर टेक्नोलाजी से हैं। इनमें एलन मस्क तो हैं ही, इनके बाद इस साल दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में दूसरे नंबर पर माइकल डेल हैं। हालांकि, मस्क की तुलना में इनकी संपत्ति केवल 20 अरब डॉलर ही घटी है। अभी माइकल डेल की कुल संपत्ति 104 अरब डॉलर है और करीब-करीब मस्क इतना ही इस साल गंवा चुके हैं। डेल के अलावा लैरी एलिसन को 19.3 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। जेनसेन हुआंग की दौलत 17.2 अरब डॉलर घटी है। जेफ बेजोस ने 16.7 अरब डॉलर गंवाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपको लोगों को नौकरी से निकालने का कोई हक नहीं; ट्रंप ने एलन मस्क को चेताया

टॉप-20 की ओर बढ़े अडानी के कदम

अडानी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को आई तेजी से गौतम अडानी की संपत्ति में 455 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान ऊपर 21 नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, भारतीय अरबपतियों में इस साल के टॉप लूजर गौतम अडानी हैं। इनकी संपत्ति इस साल 10.2 अरब डॉलर कम होकर 68.5 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी भी 5.4 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। उनका नेटवर्थ 85.2 अरब डॉलर है और वह दुनिया के 17वें नंबर के रईस हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,