elon musk s flight halted 500 billion dollar milestone moved away एलन मस्क की थमी उड़ान, दूर हुआ 500 अरब डॉलर का माइल स्टोन, Business Hindi News - Hindustan
More

एलन मस्क की थमी उड़ान, दूर हुआ 500 अरब डॉलर का माइल स्टोन

  • Elon Musk Networth: वॉल स्ट्रीट में बुधवार को आए भूचाल से सबसे अधिक चोट एलन मस्क को पहुंची है। उनकी उड़ान थम गई है। उनकी संपत्ति एक ही दिन में 28 अरब डॉलर घटकर 458 अरब डॉलर पर आ गई है।

Thu, 19 Dec 2024 08:34 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
एलन मस्क की थमी उड़ान, दूर हुआ 500 अरब डॉलर का माइल स्टोन

अमेरिकी शेयर मार्केट में बुधवार को आए भूचाल से सबसे अधिक चोट एलन मस्क को पहुंची है। उनकी उड़ान थम गई है। उनकी संपत्ति एक ही दिन में 28 अरब डॉलर घटकर 458 अरब डॉलर पर आ गई है। मस्क के 500 अरब डॉलर के माइल स्टोन को टच करने में अभी और समय लग सकता है। वॉल स्ट्रीट में भूचाल के चलते मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर की कीमत में 8.2 फीसद की गिरावट आई। माइक्रोसॉफ्ट 3.76% लुढ़क गया और एनवीडिया शेयर की कीमत 1.14% गिर गई। माइक्रोस्ट्रेटजी 9.5% गिर गया।

जेफ बेजोस भी इस गिरावट से नहीं बच पाए

अमेजन के सीईओ रहे जेफ बेजोस भी इस गिरावट से नहीं बच पाए। अमेजन के शेयरों में 4.6 फीसद का नुकसान हुआ। इससे उनकी संपत्ति में 9.72 अरब डॉलर की सेंध लग गई। अब उनके पास 240 अरब डॉलर रह गई है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को 7.69 अरब डॉलर का झटका लगा है। उनकी संपत्ति भी अब 211 अरब डॉलर रह गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में भूचाल के संकेत, सेंसेक्स-निफ्टी हो सकते हैं लाल

लैरी एलिसन और लैरी पेज को भी झटका

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक लैरी एलिसन ने 5.53 अरब डॉलर गंवाए तो इतना ही लैरी पजे ने भी। अब दोनों का नेटवर्थ क्रमश: 188 और 168 अरब डॉलर रह गया है। बिल गेट्स को 2.62 और सर्गी ब्रिन को 5.15 अरब डॉलर की चपत लगी है। माइकल डेल भी 5.75 अरब डॉल गंवाए हैं।

सबसे बड़ी दैनिक गिरावट

रॉयटर्स ने बताया कि डॉऊ जोन्स और एसएंडपी ने 5 अगस्त के बाद से अपनी सबसे बड़ी एक दिवसीय प्रतिशत गिरावट देखी और नैस्डैक ने 24 जुलाई के बाद से अपनी सबसे बड़ी दैनिक गिरावट देखी।

फेड द्वारा दरों में कटौती के बाद वॉल स्ट्रीट अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेजी से गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,123.03 अंक या 2.58% गिरकर 42,326.87 पर आ गया, जबकि एंसएंडपी 500 178.45 अंक या 2.95% गिरकर 5,872.16 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 716.37 अंक या 3.56% लुढ़ककर 19,392.69 पर बंद हुआ।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,