elon musk s dream will not be fulfilled this year will have to wait till 2025 इस साल नहीं पूरा हो पाएगा एलन मस्क का सपना, 2025 का करना होगा इंतजार, Business Hindi News - Hindustan
More

इस साल नहीं पूरा हो पाएगा एलन मस्क का सपना, 2025 का करना होगा इंतजार

  • एलन मस्क 500 अरब डॉलर के नेटवर्थ का सपना इस साल पूरा होने से रहा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 31 दिसंबर तक एलन मस्क के पास कुल दौलत 442 अरब डॉलर है।

Tue, 31 Dec 2024 09:41 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
इस साल नहीं पूरा हो पाएगा एलन मस्क का सपना, 2025 का करना होगा इंतजार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 500 अरब डॉलर के नेटवर्थ का सपना इस साल पूरा होने से रहा। पिछले हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बीच एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में गिरावट की वजह से वह इस मुकाम को हासिल करने से चूकते नजर आ रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 31 दिसंबर तक एलन मस्क के पास कुल दौलत 442 अरब डॉलर है। इनमें से 213 अरब डॉलर तो उन्होंने केवल इसी साल कमाया है। यह रकम दुनिया के तीसरे सबसे रईस मार्क जुकरबर्ग की जीवनभर की कमाई से भी अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जुकरबर्ग का नेटवर्थ 209 अरब डॉलर है।

इस साल के टॉप लूजर्स

एलन मस्क जहां साल 2024 के टॉप गेनर्स हैं, वहीं फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप लूजर। बर्नार्ड को इस साल कुल 31.9 अरब डॉलर का झटका लगा है। अभी 176 अरब डॉलर के साथ वह दुनिया 5वें सबसे रईस शख्स हैं। इनके बाद कार्लोस स्लिम हैं, जिन्हें 26.1 अरब डॉलर का झटका लगा है। अडानी से एक पायदान नीचे कार्लोस ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 79.2 अरब डॉलर के साथ 19वें नंबर पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलन मस्क के लेख पर अब जर्मनी में बवाल, चुनाव प्रभावित करने के आरोप

इस साल के टॉप गेनर्स

टॉप गेनर्स की बात करें तो मार्क जुकरबर्ग इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। साल 2024 में इनकी संपत्ति 81.2 अरब डॉलर उछलकर 209 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इनके बाद दुनिया के 12वें नंबर के अमीर जेनसेन हुआंग है, जिनके नेटवर्थ में इस साल 76.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनका नेटवर्थ 120 अरब डॉलर है।

अडानी-अंबानी को नुकसान

इस साल एशिया के दोनों सबसे रईस अरबपतियों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को नुकसान हुआ है। रैंकिंग के साथ उनकी दौलत में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुकेश अंबानी इस साल अबतक 5.73 अरब डॉलर गंवाकर 90.6 अरब डॉलर के साथ 17वें पायदान पर हैं। गौतम अडानी भी 4.23 अरब डॉलर गंवाकर 80.1 अरब डॉलर के साथ 18वें पोजीशन पर हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,