elon musk earned more money in 1 year than adani ambani earned in their entire life अडानी-अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत एलन मस्क ने 1 साल में बनाई, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी-अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत एलन मस्क ने 1 साल में बनाई

  • Adani-Ambani Vs Elon Musk: मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर है और अडानी की कुल दौलत 81.8 अरब डॉलर। दोनों की कुल संपत्ति है 177.7 अरब डॉलर, जो मस्क की इस एक साल की कमाई से करीब 50 अरब डॉलर कम है।

Sat, 14 Dec 2024 08:56 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी-अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत एलन मस्क ने 1 साल में बनाई

इस साल 2024 में दुनिया में सबसे अधिक संपत्ति एलन मस्क ने बनाई है। इस साल एलन मस्क की संपत्ति में अबतक 93.1% या 213 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। यह गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से भी अधिक है। इनकी कुल संपत्ति अभी 442 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर है और अडानी की कुल दौलत 81.8 अरब डॉलर। दोनों की कुल संपत्ति है 177.7 अरब डॉलर, जो मस्क की इस एक साल की कमाई से करीब 50 अरब डॉलर कम है। आंकड़े ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स से लिए गए हैं।

भारतीय रुपये में एलन मस्क की दौलत

इतना ही नहीं मस्क की दौलत मार्क जुकरबर्ग के नेटवर्थ से भी करीब-करीब दोगुनी है। मस्क के लिए बीता हफ्ता डॉलर की बारिश लेकर आया। एक हफ्ते में इनकी संपत्ति में 66 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अगर भारतीय रुपये में एलन मस्क की एक हफ्ते की कमाई की गणना करें तो 559742.79 करोड़ रुपये हुए। अभी एलन मस्क की दौलत भारतीय रुपये में 3748580.50 करोड़ रुपये है।

एलन मस्क के जीवन के मील के पत्थर

1971 एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ।

1981 दस साल की उम्र में पहला कंप्यूटर खरीदा।

1983 अपना पहला कॉमर्शियल सॉफ्टवेयर गेम, ब्लास्टर बनाया और बेचा।

1999 X.com नामक एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम विकसित किया।

2000 X.com को PayPal की मूल कंपनी, कॉफ़िनिटी के साथ मर्ज किया।

2002 PayPal को eBay ने 1.5 अरब डॉलर में खरीदा।

2002 LAX के पास एक पुराने हवाई जहाज हैंगर में SpaceX की स्थापना की।

2003 ऑल-इलेक्ट्रिक टेस्ला रोडस्टर को डिजाइन करना शुरू किया।

2008 स्पेसएक्स ने अपना पहला सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा।

2010 टेस्ला मोटर्स ने नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करना शुरू किया।

2022 सोशल-मीडिया कंपनी Twitter Inc को 44 अरब डॉलर में खरीदा।

2024 न्यूरालिंक ने कहा कि पहले इंसान को उसका ब्रेन इम्प्लांट मिला है।

2024 स्पेसएक्स ने सुपर हैवी रॉकेट बूस्टर पर सफलतापूर्वक कैप्चर कर लिया।

स्रोत: ब्लूमबर्ग

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में इस साल सबसे अधिक नेटवर्थ में इजाफा वाले टॉप 10 बिलेनियर की लिस्ट

इस साल किस पर कितनी हुई डॉलर की बारिश

इस साल दौलत कमाने के मामले में अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 गेनर्स अमेरिका के हैं और इनमें से 6 टेक्नोलाजी और 4 रिटेल सेक्टर से हैं।

वर्ल्ड रैंकिंग नेटवर्थ (अरब डॉलर में) इस साल की कमाई (अरब डॉलर में) सेक्टर

1 एलन मस्क 442 213 टेक्नोलॉजी

3 मार्क जुकरबर्ग 223 94.8 टेक्नोलॉजी

11 जेन्सेन हुआंग 120 76.0 टेक्नोलॉजी

4 लैरी एलिसन 195 72.5 टेक्नोलॉजी

2 जेफ बेजोस 248 71.0 टेक्नोलॉजी

6 लैरी पेज 171 44.7 टेक्नोलॉजी

12 जिम वाल्टन 117 43.9 रिटेल

15 एलिस वाल्टन 113 43.2 रिटेल

14 रॉब वाल्टन 114 42.8 रिटेल

8 सर्गेई ब्रिन 161 41.0 टेक्नोलॉजी

स्रोत: ब्लूमबर्ग

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,