Defence company Data Patterns India Ltd share surges 120 percent from 52 week low पाक की नींद उड़ाने वाली मिसाइल से है इस डिफेंस कंपनी का कनेक्शन, रॉकेट बना शेयर, 120% चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

पाक की नींद उड़ाने वाली मिसाइल से है इस डिफेंस कंपनी का कनेक्शन, रॉकेट बना शेयर, 120% चढ़ा भाव

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही इस डिफेंस कंपनी के शेयर लगातार चर्चा में हैं। आज सोमवार को कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 4% से अधिक चढ़ गए थे और 2972 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे।

Mon, 2 June 2025 05:25 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
पाक की नींद उड़ाने वाली मिसाइल से है इस डिफेंस कंपनी का कनेक्शन, रॉकेट बना शेयर, 120% चढ़ा भाव

Data Patterns (India) Ltd share: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही डिफेंस कंपनी डेटा पैटर्न इंडिया के शेयर लगातार चर्चा में हैं। आज सोमवार को कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 4% से अधिक चढ़ गए थे और 2972 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। कंपनी के शेयर तीन महीने में ही अपने 52 वीक लो प्राइस 1350.50 रुपये (इसे कंपनी ने इसी साल मार्च में टच किया था।) से बढ़कर 2972 रुपये पर आ गए। इस दौरान इसमें 120% की तगड़ी तेजी देखी गई।

कंपनी का कारोबार

बता दें कि इस डिफेंस फर्म का ब्रह्मोस मिसाइल से संबंध है और ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला करने के लिए किया था। कंपनी तेजस और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम बनाती है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि कैसे उत्तर प्रदेश में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया और आतंकवाद के खिलाफ सेना के तेज और सफल अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद का सफाया कर दिया जाएगा और जो कोई भी हमला करने की हिम्मत करेगा, उसका पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन ने दिया बड़ा झटका, इन भारतीय शेयरों में मचा हाहाकार, कामकाज बंद होने का डर!
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई योजना, सरकार ने जारी की डिटेल, शेयर खरीदने की लूट

एनालिस्ट की राय

बता दें कि हाल ही में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने 3700 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयर पर 'बाय' कॉल की है। यह लक्ष्य 5 जुलाई, 2024 को प्राप्त 3654.75 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी अधिक है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगले 18-24 महीनों में 20-30 बिलियन रुपये की ठोस पाइपलाइन के साथ, कंपनी को वित्त वर्ष 26 में 10 बिलियन रुपये से अधिक के प्रवाह की उम्मीद है। इसके अलावा वे अगले दो से तीन वर्षों में बुनियादी ढांचे और क्षमता विस्तार में 1.5 बिलियन रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अपने वित्त वर्ष 26 के मार्गदर्शन में, कंपनी ने कहा कि उसे वित्त वर्ष 25 में 36.3% की वृद्धि के मुकाबले 20-25% की राजस्व वृद्धि दिखाई दे रही है। बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, मिस्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई और ओमान जैसे कई देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर इच्छा जताई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,