Coastal Corporation Stock going to split into 5 parts share jumped 7 percent today 5 टुकड़ों में बंटने जा रहा यह शेयर, कंपनी के ऐलान के बाद स्टॉक का भाव 7% तक बढ़ा, Business Hindi News - Hindustan
More

5 टुकड़ों में बंटने जा रहा यह शेयर, कंपनी के ऐलान के बाद स्टॉक का भाव 7% तक बढ़ा

  • कोस्टल कॉरपोरेशन (Coastal Corporation) अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने जा रहा है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने 2 बार बोनस शेयर भी दिया है।

Mon, 23 Dec 2024 05:17 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 टुकड़ों में बंटने जा रहा यह शेयर, कंपनी के ऐलान के बाद स्टॉक का भाव 7% तक बढ़ा

Stock Split: कोस्टल कॉरपोरेशन (Coastal Corporation) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस खबर के बाहर आते ही कंपनी के शेयरों को आज खरीदने की होड़ सी मच गई। जिसकी वजह से दिन में कंपनी के शेयर करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 275.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बता दें, बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में कोस्टल कॉरपोरेशन के एक शेयर का भाव 261.50 रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस NBFC के शेयरों का हो रहा है बंटवारा, कंपनी ने 10 जनवरी सेट की रिकॉर्ड डेट

5 हिस्सों में हो रहा है कंपनी के शेयरों का बंटवारा

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए भी रिकॉर्ड डेट ऐलान नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप का एक और बड़ा दांव, 400 करोड़ रुपये में अब इस कंपनी को खरीदेगा समूह

शेयर बाजार में रिटर्न देने में असफल रही है कंपनी

भले ही यह स्टॉक आज 7 प्रतिशत तक तेजी हासिल करने में सफल रहा हो। लेकिन इसके बाद भी बीएसई में कंपनी के शेयरों का बाव इस साल 0.66 प्रतिशत घटा ही है। कंपनी का 52 वीक हाई 354.90 रुपये और 52 वीक लो वेल 208.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 350.26 करोड़ रुपये का है।

2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

कोस्टल कॉरपोरेशन ने अबतक निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर भी दिया है। कंपनी ने 2015 में एक शेयर पर एक शेयर बोनस शेयर दिया था। वहीं, 2018 में कंपनी 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी 2020 से ही लगातार डिविडेंड देती आ रही है। 2020 में कंपनी एक शेयर पर 1.5 रुपये, 2021 में कंपनी 3 रुपये, 2022 में कंपनी 2 रुपये, 2023 में कंपनी 1.35 रुपये और 2024 में कंपनी 1.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,