citrini research hypothesis has pushed nifty it Index to the lowest since 2008 check detail एक रिपोर्ट और शेयर बाजार में मच गया हड़कंप, 18 साल पहले जैसे संकट की आहट?, Business Hindi News - Hindustan
More

एक रिपोर्ट और शेयर बाजार में मच गया हड़कंप, 18 साल पहले जैसे संकट की आहट?

मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,359.93 अंक लुढ़ककर 81,934.73 अंक तक आ गया था।

Tue, 24 Feb 2026 09:58 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एक रिपोर्ट और शेयर बाजार में मच गया हड़कंप, 18 साल पहले जैसे संकट की आहट?

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली वाला माहौल है। इस माहौल को Citrini रिसर्च की एक रिपोर्ट ने हवा दी है। यही वजह है कि एनएसई निफ्टी आईटी इंडेक्स इस महीने अब तक लगभग 21% गिर चुका है, जिससे मार्केट कैपिटल में 54 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। यह इंडेक्स सितंबर 2008 के बाद से अपने सबसे खराब महीने की ओर अग्रसर दिख रहा है। बता दें कि 18 साल पहले अमेरिका में लेहमन ब्रदर्स का पतन हुआ और इसके बाद वैश्विक वित्तीय संकट की वजह से दुनियाभर के बाजार में बड़ी गिरावट आई।

क्या है रिपोर्ट

दरअसल, “द 2028 ग्लोबल इंटेलिजेंस क्राइसिस” शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय आईटी सेक्टर का पारंपरिक लेबर आर्बिट्राज मॉडल कमजोर पड़ सकता है। पिछले कई दशकों से भारत की बड़ी आईटी कंपनियां जैसे टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं देकर वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करती रही हैं लेकिन एजेंटिक AI इस मॉडल को बदल रहा है। अब कई कंपनियां ऐसे AI टूल इस्तेमाल कर रही हैं जो खुद कोड लिख सकते हैं। इसके अलावा, प्रोजेक्ट मैनेज और बेहद कम लागत पर काम कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि AI एजेंट की लागत लगभग सिर्फ बिजली के खर्च जितनी रह गई है।

रोजगार और अर्थव्यवस्था पर असर

आईटी उद्योग संगठन NASSCOM के मुताबिक मार्च 2026 तक भारत का सॉफ्टवेयर उद्योग करीब 315 अरब डॉलर का हो सकता है और इसमें लगभग 60 लाख लोग काम करते हैं। ऐसे में यदि कंपनियां बड़े पैमाने पर AI अपनाती हैं तो रोजगार पर दबाव बढ़ सकता है। बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था में आईटी सेवाओं का बड़ा योगदान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 2 इंक्रीमेंट और सैलरी पर 3.25 का फॉर्मूला होगा लागू?
ये भी पढ़ें:AI से जुड़े ऐलान ने इस शेयर को दी रफ्तार, करीब 5% उछला भाव, ₹47 का है स्तर
ये भी पढ़ें:IDFC फर्स्ट ने हरियाणा सरकार को लौटाए ₹556 करोड़, बैंक में हुआ था बड़ा फ्रॉड

शेयर बाजार का हाल

दो सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,359.93 अंक लुढ़ककर 81,934.73 अंक तक आ गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 288.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत के नुकसान के साथ 25,424.65 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 385.4 अंक फिसलकर 25,327.60 अंक तक आ गया था। व्यापक गिरावट के बीच निफ्टी में शामिल 32 शेयर गिरकर बंद हुए। आईटी कंपनियों में से टेक महिंद्रा के शेयर में सर्वाधिक 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और सन फार्मा में तेजी का रुख देखा गया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,