Chinese defense stocks skyrocket as Pakistan plans J 35 jets purchase after huge down from operation sindoor ऑपरेशन सिंदूर में इस फाइटर जेट का हुआ था बुरा हाल, अब एक खबर से रॉकेट बन गए ये शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

ऑपरेशन सिंदूर में इस फाइटर जेट का हुआ था बुरा हाल, अब एक खबर से रॉकेट बन गए ये शेयर

बता दें कि चीनी रक्षा शेयरों में पहले भी उछाल आया था जब पाकिस्तान ने दावा किया था कि चीन निर्मित J-10C लड़ाकू विमानों ने छह भारतीय विमानों को मार गिराने में मदद की थी।

Mon, 9 June 2025 05:43 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑपरेशन सिंदूर में इस फाइटर जेट का हुआ था बुरा हाल, अब एक खबर से रॉकेट बन गए ये शेयर

Chinese defense stocks: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय फाइटर जेट के आगे हाथ खड़े करने के बाद चीन के डिफेंस शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। हालांकि, अब एक बार फिर से चीन के डिफेंस शेयर फोकस में हैं। इनमें तेजी देखी जा रही है। आज सोमवार को चीनी डिफेंस शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक खबर है। दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान बड़े हथियार सौदे में चीन के कुछ सबसे एडवांस हथियार हासिल करने की योजना बना रहा है। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में AVIC शेनयांग एयरक्राफ्ट कंपनी के शेयर की कीमत 10% की दैनिक ऊपरी सीमा पर पहुंच गई, जो लगातार तीसरे सेशन में बढ़त को दर्शाता है।

क्या है डिटेल

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 40 J-35 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के साथ-साथ KJ-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और HQ-19 बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का इरादा रखता है। AVIC शेनयांग एयरक्राफ्ट द्वारा विकसित और 2024 झुहाई एयरशो में अनावरण किए गए J-35 को प्रस्तावित सौदे का मुख्य बिंदु माना जा रहा है। अगर यह सौदा फाइनल हो जाता है, तो यह J-35 लड़ाकू विमानों की पहली अंतरराष्ट्रीय बिक्री होगी। पिछले सात कारोबारी सत्रों में AVIC शेनयांग के शेयर की कीमत में 16% से अधिक की उछाल आई है। एयरोस्पेस नान्हू इलेक्ट्रॉनिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयरों में 15% तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि इनर मंगोलिया फर्स्ट मशीनरी ग्रुप, जियांग्शी होंगडू एविएशन इंडस्ट्री, एवीआईसी हैवी मशीनरी और एवीआईसी चेंगदू एयरक्राफ्ट में 2% से 4% तक की बढ़ोतरी हुई। हैंग सेंग चाइना ए एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडेक्स में करीब 2% की बढ़ोतरी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन की इस कंपनी के साथ कारोबार को बढ़ाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, जानिए डिटेल
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी के इस शेयर को खरीदने की मची लूट, दो बड़े देशों के साथ डील की खबर

पहले टूट चुका था शेयर

बता दें कि इससे पहले चीनी रक्षा शेयरों में पहले भी उछाल आया था जब पाकिस्तान ने दावा किया था कि चीन निर्मित J-10C लड़ाकू विमानों ने छह भारतीय विमानों को मार गिराने में मदद की थी। हालांकि, चीनी रक्षा शेयरों में यह उछाल अधिक देर तक नहीं रहा, क्योंकि भारत ने उन दावों को कम करके आंका और पाकिस्तानी क्षेत्र में अंदर तक सटीक हवाई हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने चीन के फाइटर जेट का बुरा हाल कर दिया था, इसके बाद चीनी डिफेंस शेयरों में भारी गिरावट भी देखी गई थी। चीन द्वारा पाकिस्तान को सप्लाई की गई PL-15E के टुकड़े भारत में बरामद किए गए थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,