Central govt employees and pensioners big update on 8th pay commision what says government 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा बड़ा फायदा, सरकार ने संसद में दी जानकारी, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा बड़ा फायदा, सरकार ने संसद में दी जानकारी

बता दें कि 8वां वेतन आयोग पहले ही गठित हो चुका है और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर को मंजूरी दी थी। वित्त मंत्रालय ने 3 नवंबर को इसका औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

Tue, 9 Dec 2025 04:45 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा बड़ा फायदा, सरकार ने संसद में दी जानकारी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों में 8th पे कमीशन को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच सोमवार को वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ कहा कि सरकार 8वां वेतन आयोग की सिफारिशें मिलने के बाद ही इसके लागू होने की तारीख तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावों को मंजूरी के बाद लागू करने के लिए जरूरी फंड भी तय कर दिए जाएंगे। बता दें कि 8वां वेतन आयोग पहले ही गठित हो चुका है और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर को मंजूरी दी थी। वित्त मंत्रालय ने 3 नवंबर को इसका औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

DA पर सबसे बड़ा सवाल का जवाब

कर्मचारियों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि 8th पे कमीशन आने तक डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ना बंद तो नहीं हो जाएगा? इसका जवाब विशेषज्ञों ने साफ कर दिया है: DA पहले की तरह ही बढ़ता रहेगा। यह मौजूदा बेसिक पे के आधार पर ही कैलकुलेट होगा और हर साल जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाएगा। Nexdigm के पेरोल सर्विसेज डायरेक्टर रामचंद्रन कृष्णामूर्ति के मुताबिक, 'DA की गणना अभी की तरह ही होगी और समय पर वृद्धि मिलती रहेगी। 8th पे कमीशन लागू होने के बाद मौजूदा DA नए बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाएगा और पूरा वेतन ढांचा रीसेट होगा।'

DA क्यों इतना अहम है?

दरअसल, पिछले कई वर्षों में सरकारी वेतन संरचना काफी बदल चुकी है। बेसिक पे, जो पहले कुल वेतन का करीब 65% होता था, अब लगभग 50% तक सीमित हो गया है। ऐसे में DA जैसे भत्ते कर्मचारियों की आमदनी में महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। महंगाई बढ़ने पर DA एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और कीमतें बढ़ने पर भी खरीदने की क्षमता कम नहीं होने देता। हाल ही में 1 अक्टूबर को 3% DA बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसने दिवाली से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत दी।

कब आएगा 8th पे कमीशन, किसे होगा फायदा?

7th पे कमीशन ने वेतन मैट्रिक्स जैसी आधुनिक व्यवस्था शुरू की थी, और 8th पे कमीशन उसके आगे का कदम माना जा रहा है। अगर सब कुछ तय समय पर रहा, तो 8th पे कमीशन 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। संसद में पेश किए गए जवाब के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 50.14 लाख है, जबकि पेंशनभोगियों की संख्या लगभग 69 लाख है। तब तक, DA में होने वाली आधवार्षिक बढ़ोतरी कर्मचारियों को महंगाई से बचाने का काम करती रहेगी और नई वेतन संरचना लागू होने तक आय में आने वाले दबाव को संतुलित करती रहेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,