Budget 2026 fm nirmala sitharaman announced 9200 cr rs allocated for free lpg connections to poor households बजट में LPG सिलेंडर वाली स्कीम पर भी हुआ है ऐलान, चेक करें डिटेल, Business Hindi News - Hindustan
More

बजट में LPG सिलेंडर वाली स्कीम पर भी हुआ है ऐलान, चेक करें डिटेल

रविवार यानी एक फरवरी को बजट 2026 की घोषणा के साथ, सरकार ने गरीब परिवारों को LPG कनेक्शन देने के लिए 9200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह पिछले साल के 9100 करोड़ रुपये से लगभग 1.1% ज्यादा है।

Mon, 2 Feb 2026 09:09 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बजट में LPG सिलेंडर वाली स्कीम पर भी हुआ है ऐलान, चेक करें डिटेल

Budget 2026: बीते एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गईं जिसका फायदा गरीब वर्ग को मिलने की उम्मीद है। इसमें से एक घोषणा एलपीजी कनेक्शन से जुड़ी हुई है। दरअसल, रविवार यानी एक फरवरी को बजट 2026 की घोषणा के साथ, सरकार ने गरीब परिवारों को LPG कनेक्शन देने के लिए ₹9,200 करोड़ आवंटित किए हैं। यह पिछले साल के ₹9,100 करोड़ से लगभग 1.1% ज्यादा है।

इसके अलावा, LPG के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए ₹1500 करोड़ अलग रखे गए हैं, जो साफ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच और टारगेटेड सब्सिडी सपोर्ट पर सरकार के लगातार जोर को दिखाता है। बता दें कि गरीब परिवारों को LPG कनेक्शन बांटना मोदी सरकार की एक खास पहल है। यह पहल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत की गई है।

योजना के बारे में

मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इसकी शुरुआत देश के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए की गई थी। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा 27 जनवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2026 तक उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.41 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन

हाल ही में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन को मंजूरी प्रदान की है जिससे लंबित आवेदनों का निपटारा किया जा सके। योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी को ज्यादा किफायती बनाने और उनके द्वारा एलपीजी का निरंतर उपयोग सुनिश्चित करने को मई 2022 में सरकार ने पीएमयूवाई उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी देनी शुरू की। इसे बाद में बढ़ाकर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये कर दिया गया। सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है, जो प्रति वर्ष 14.2 किग्रा सिलेंडरों के लिए नौ सिलेंडर रिफिल तक लागू है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,