Bollywood Stars Backed Upcoming IPO Sri Lotus Developers n Realty Ltd soon बॉलीवुड स्टार्स के निवेश वाली कंपनी का आ रहा IPO, SRK से लेकर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन समेत कई के पास हैं इसके शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

बॉलीवुड स्टार्स के निवेश वाली कंपनी का आ रहा IPO, SRK से लेकर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन समेत कई के पास हैं इसके शेयर

  • Bollywood Stars Backed IPO: अगर आप इस साल आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ा मौका आ रहा है। इस साल एक ऐसा आईपीओ आ रहा है जिसमें लगभग बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स के निवेश हैं।

Fri, 3 Jan 2025 04:20 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉलीवुड स्टार्स के निवेश वाली कंपनी का आ रहा IPO, SRK से लेकर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन समेत कई के पास हैं इसके शेयर

Bollywood Stars Backed IPO: अगर आप इस साल आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ा मौका आ रहा है। इस साल एक ऐसा आईपीओ आ रहा है जिसमें लगभग बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स के निवेश हैं। यह आईपीओ- श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी का है। शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ आशीष कचोलिया जैसे अन्य सुपरस्टार निवेशकों द्वारा समर्थित श्री लोटस डेवलपर्स और रियल्टी लगभग 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ की योजना बना रही है। कंपनी ने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है।

किसके पास कितना शेयर

डीआरएचपी के अनुसार, बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन ने 10 करोड़ रुपये में लगभग 6.7 लाख शेयर खरीदे, जबकि शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 10.1 करोड़ रुपये में लगभग 6.75 लाख शेयर खरीदे। अन्य निवेशकों में ऋतिक रोशन शामिल हैं, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक में 70,000 शेयर खरीदे हैं। कंपनी में अन्य बॉलीवुड निवेशकों में अजय देवगन, सारा अली खान, राजकुमार राव शामिल हैं। इतना हीं नहीं मनोज बाजपेयी और टाइगर श्रॉफ, एकता रवि कपूर, तुषार रवि कपूर, जीतेंद्र, साजिद नाडियाडवाला के पास भी इस कंपनी के शेयर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹760 से टूटकर ₹1.98 पर आया यह शेयर, निवेशक कंगाल, अब नए साल में ट्रेडिंग ही बंद

कंपनी की योजना

बता दें कि कंपनी आईपीओ से जुटाई 550 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल अपनी सहायक कंपनियों, रिचफील रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ध्यान प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्राईक्षा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड में चल रही परियोजनाओं के विकास और निर्माण लागत के लिए करेगी। इसके अलावा बांकी फंड का इस्तेमाल अमाल्फी, द आर्केडियन और वरुण, क्रमशः और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य से की जाएगी। बता दें कि कंपनी का फोकस अल्ट्रा-लग्जरी और लग्जरी आवासीय संपत्तियों को विकसित करने पर है, इसमें ₹3 करोड़ से ₹7 करोड़ रेंज के फ्लैट शामिल हैं। यह इश्यू बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए बनाया जा रहा है। इसमें इश्यू का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए और 15% रिटेल और 35% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा। लोटस डेवलपर्स के प्रमोटर आनंद कमलनयन पंडित, रूपा आनंद पंडित और अश्का आनंद पंडित है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,