टैक्स में मिली करोड़ों रुपये की राहत, शेयर खरीदने की होड़, 9% उछला भाव
Blue Dart Express Ltd Share Price: शेयर बाजार में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली। इस खरीदारी के पीछे की वजह कंपनी को मिली बड़ी छूट है। ब्लू डार्ट एक्सप्रेस की सब्सिडियरी कंपनी ब्लू डार्ट एविएशन को टैक्स डिमांड में बड़ी राहत मिली है।

Blue Dart Express Ltd Share Price: शेयर बाजार में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली। इस खरीदारी के पीछे की वजह कंपनी को मिली बड़ी छूट है। ब्लू डार्ट एक्सप्रेस की सब्सिडियरी कंपनी ब्लू डार्ट एविएशन को टैक्स डिमांड में बड़ी राहत मिली है। जिसकी वजह से पैरेंट कंपनी के शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी हुई है।
बीएसई में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के शेयर 5573.60 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयर 9.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 6043.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।
कंपनी के करोड़ों रुपये बचे
पहले टैक्स डिमांड 421 करोड़ रुपये का था। लेकिन इसे संशोधित करके 64.98 लाख कर दिया गया। जिसमें 41.71 लाख रुपये ब्याज था। जबकि 6.49 लाख रुपये की पेनाल्टी थी। कंपनी ने कहा कि उन्होंने इस टैक्स डिमांड को स्वीकार्य कर लिया है। साथ ही पेमेंट भी कर दिया है।
सर्विसेज हुई महंगी
कूरियर प्रदान करने वाली इस कंपनी ने कहा कि अब शिपमेंट्स की सामान्य किमतों में इजाफा किया जा रहा है। औसतन शिपमेंट प्राइस 1 जनवरी 2026 से 9 से 12 प्रतिशत के बीच रहेगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
आज कंपनी के शेयरों में भले ही तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन बीते तीन साल यह स्टॉक निगेटिव रिटर्न ही दिया है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत गिरा है। दो साल से होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को 22 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 26 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, 5 साल में भी शेयरों में महज 40 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 78.10 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
भले ही शेयर बाजार में कंपनी संघर्ष कर रही है। लेकिन निवेशकों को डिविडेंड देने से नहीं पीछे हटी है। 2025 में कंपनी एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन