billionaires list turbulence jensen huang gets a big shock of 8 69 dollar billion nvidia share plummets अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल: जेन्सेन हुआंग को 8.69 अरब डॉलर का बड़ा झटका, Business Hindi News - Hindustan
More

अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल: जेन्सेन हुआंग को 8.69 अरब डॉलर का बड़ा झटका

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में एलन मस्क, लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, जेफ बेजोस की भी दौलत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इनकी भी कंपनियों के शेयर लुढ़के हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को 6.29 अरब डॉलर का झटका लगा और उनकी दौलत अब 670 अरब डॉलर रह गई है।

Fri, 27 Feb 2026 06:59 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल: जेन्सेन हुआंग को 8.69 अरब डॉलर का बड़ा झटका

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को एनवीडिया के शेयरों में 5 पर्सेंट से अधिक की भारी गिरावट के चलते इसके सीईओ जेन्सेन हुआंग को 8.69 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। उनकी संपत्ति अब 153 अरब डॉलर रह गई है। Nvidia के शेयर का भाव 184.89 डाॅलर पर आ गया है। हुआंग दुनिया के अरबपतियों में गुरुवार के टॉप लूजर हैं। हुआंग दुनिया के 8वें सबसे रईस व्यक्ति हैं। हाल ही में उन्होंने AI के खौफ को लेकर एक बयान दिया था। जेन्सेन हुआंग ने बुधवार को कहा कि बाजार ने सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से उत्पन्न खतरे का आकलन गलत किया है।

क्या कहा था हुआंग ने

सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में हुआंग ने कहा कि सर्विसनाउ (सॉफ्टवेयर कंपनी) जैसी सॉफ्टवेयर कंपनियां ऐसे एआई एजेंट लेकर आएंगी, जो उनके काम को और गति देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार की यह धारणा गलत है कि एआई इन कंपनियों के लिए खतरा है। हुआंग ने कहा कि सर्विसनाउ से बेहतर सेवा कोई नहीं दे सकता और वे ऐसे एआई एजेंट विकसित करेंगे जो उनके पास मौजूद टूल्स का उपयोग करके काम को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार हमें ऐसे टूल्स की जरूरत है जो काम को पूरा करें और जानकारी को इस तरह से रखें कि हम उसे समझ सकें।

हुआंग की यह टिप्पणी एनवीडिया द्वारा शानदार तिमाही नतीजे पेश किए जाने के बाद आई है। कंपनी का राजस्व चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 73 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 68.1 अरब डॉलर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI ने छीनी इस कंपनी के 4000 कर्मचारियों की नौकरी, लेकिन शेयर 25% उछले
ये भी पढ़ें:NPS वात्सल्य योजना में अहम बदलाव, 100% रकम इक्विटी में लगा सकेंगे
ये भी पढ़ें:सहारा में फंसे हैं जिनके पैसे, उनके लिए गोल्डन चांस, 10 लाख तक क्लेम करें दोबारा

एआई होगा और बेहतर

निवेशकों और विश्लेषकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बात करते हुए हुआंग ने भविष्यवाणी की कि एआई कहीं नहीं जा रहा है और यह केवल बेहतर ही होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई यहां है और यह अब पीछे नहीं हटेगा। एनवीडिया सीईओ ने कहा कि 'एजेंटिक एआई' (स्वतंत्र रूप से काम करने वाला एआई) की क्रांति ने एआई उद्योग को एक निर्णायक मोड़ पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि अब दुनियाभर में एजेंटिक एआई और उसके एजेंटों की उपयोगिता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

एलन मस्क, लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, जेफ बेजोस को भी झटका

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में एलन मस्क, लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, जेफ बेजोस की भी दौलत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इनकी भी कंपनियों के शेयर लुढ़के हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को 6.29 अरब डॉलर का झटका लगा और उनकी दौलत अब 670 अरब डॉलर रह गई है।

लैरी पेज 4.26 अरब डॉलर गंवाए, हालांकि, वह 265 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे रईस हैं। तीसरे नंबर पर काबिज सर्गी ब्रिन को भी 3.93 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। उनका नेटवर्थ अब 246 अरब डॉलर है। जेफ बेजोस को 2.12 अरब डॉलर का झटका लगा। अब वह 234 अरब डॉलर के साथ दुनिया के चौथे सबसे रईस हैं। मार्क जुकरबर्ग 232 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति में गुरुवार को 1.19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

लैरी एलिसन की 200 अरब डॉलर क्लब में एंट्री

लैरी एलिसन की दौलत में 2.30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। एलिसन ने इस बढ़त के साथ ही 200 अरब डॉलर क्लब में फिर से एंट्री मार ली है। वॉरेन बफेट 2.26 अरब डॉलर की उछाल के साथ अब 9वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। इनका नेटवर्थ 150 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। जिम वॉल्टन 149 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं। इनकी दौलत में 924 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,