Best FD Rates company fixed deposit offers interest rates upto 9-1 percent check details here कंपनी FD पर 9.1% तक का रिटर्न, स्पेशल स्कीम में हर महीने मिलेगा ब्याज, बैंकों से अधिक फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी FD पर 9.1% तक का रिटर्न, स्पेशल स्कीम में हर महीने मिलेगा ब्याज, बैंकों से अधिक फायदा

Best FD Rates: कंपनी एफडी पर मौजूदा समय में 9.1 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। बैंकों की तुलना में यह अधिक रिटर्न मिलता है। लेकिन कुछ रिस्क भी है। 

Fri, 5 June 2026 03:53 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी FD पर 9.1% तक का रिटर्न, स्पेशल स्कीम में हर महीने मिलेगा ब्याज, बैंकों से अधिक फायदा

Best FD Rates: एक तरफ शेयर बाजार में पिछले एक साल में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, गोल्ड मार्केट में काफी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में निवेशकों के लिए मौजूदा समय में एफडी एक बेहतर विकल्प बन कर उभरा है। बैंक से लेकर NBFC तक एफडी पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। लेकिन कई स्कीम में कंपनी एफडी निवेशकों को 9.1 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रही है। आइए समझते हैं कि क्या होती है यह कंपनी एफडी? किस स्कीम में 9.1 प्रतिशत तक का रिटर्न ग्राहकों को मिल रहा है?

ज्यादातर बैंकों की तरफ से मौजूदा समय में फिक्सड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा के इस धाकड़ स्टॉक को 3-3 एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह, 2% चढ़ा आज भाव

बैंकों से अधिक ब्याज

कॉरपोरेट या कंपनी एफडी वो फिक्सड डिपॉजिट हैं जो एनबीएफसी या फिर एचएफसी स्वीकार्य करते हैं। मौजूदा समय में यह बैंक से अधिक ब्याज दे रहे हैं। Muthoot Capital की तरफ से 7.9 प्रतिशत से 9.1 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, श्रीराम फाइनेंस की तरफ से 7 प्रतिशत से 7.6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा HUDCO की अलग-अलग स्कीम पर 7 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

महिंद्रा फाइनेंस की तरफ से 7 प्रतिशत, सुंदरम फाइनेंस की तरफ से 7 प्रतिसत और एलआईसी की तरफ से 6.9 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। पीएनबी फाउसिंग फाइनेंस की तरफ से 6.9 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस की तरफ से 6.95 प्रतिशत का रिटर्न एफडी पर दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का दाम

नहीं मिलती है कोई सुरक्षा

बैंक डिपॉजिट की तरफ कंपनी एफडी पर कोई भी इंश्योरेंस प्रोटेक्शन जैसे DICGC की सुरक्षा नहीं मिलती है। यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सब्सिडियरी है। कंपनी एफडी पर दांव लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। सबसे जरूरी रेटिंग है। अगर कंपनी एफडी को AAA या फिर FAAA रेटिंग मिली हुई है तो इस स्थिति में वहां दांव लगाना एक बेहतर विकल्प रहेगा। हालांकि, रेटिंग से ही सिर्फ रिस्क का आकलन नहीं किया जा सकता है। जिन निवेशकों को रिस्क लेना पसंद है उनके लिए कंपनी एफडी एक बेहतर ऑप्शन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5% लुढ़का कंपनी का शेयर, सरकार 2% अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में

महीने के हिसाब से भी ले सकते हैं ब्याज

कंपनी एफडी एक खासियत यह है कि यहां ब्याज आप महीने, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ कंपनी एफडी ब्याज को फिर से निवेश का विकल्प देते हैं। इससे निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मोटा रिटर्न मिल सकता है। बता दें, कुछ स्कीम में लोन की भी सुविधा रहती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,