Ashok Leyland share surges 4 percent today price 219 rupees may takeover SML Isuzu Ltd stock also skyrocket बड़ी डील की तैयारी में बस बनाने वाली यह कंपनी, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹219 पर आया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

बड़ी डील की तैयारी में बस बनाने वाली यह कंपनी, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹219 पर आया भाव

  • रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक लीलैंड कमर्शियल व्हीकल कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है, जिसमें सुमितोमो कॉरपोरेशन की 44 प्रतिशत हिस्सेदारी और इसुजु मोटर्स की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की संभावना है।

Wed, 26 March 2025 02:09 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बड़ी डील की तैयारी में बस बनाने वाली यह कंपनी, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹219 पर आया भाव

Ashok Leyland share price: अशोक लीलैंड के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। कंपनी के शेयर आज 4.6% चढ़ गए। इसी के साथ यह शेयर 219.50 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, अशोक लीलैंड ने बुधवार, 26 मार्च 2025 को एनालिस्ट और निवेशकों के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल का शेड्यूल शेयर किया है, ताकि दिन में पहले होने वाली बोर्ड मीटिंग से निकलने वाले कॉर्पोरेट अपडेट प्रदान किए जा सकें। बोर्ड की अचानक बुलाई गई है और निवेशक कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक विकास या घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।

शेयरों में तेजी की वजह

खबर है कि कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एसएमएल इसुजु लिमिटेड (SML Isuzu Ltd) का अधिग्रहण कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक लीलैंड कमर्शियल व्हीकल कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है, जिसमें सुमितोमो कॉरपोरेशन की 44 प्रतिशत हिस्सेदारी और इसुजु मोटर्स की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की संभावना है। सोमवार, 24 मार्च, 2025 को, एसएमएल इसुजु के शेयर की कीमत इंट्राडे ट्रेड में 8 प्रतिशत बढ़कर ₹1,787 पर पहुंच गई थी, जिसमें बताया गया था कि महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) कंपनी में जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन की पूरी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है। बता दें की महीनेभर में यह शेयर 60% तक चढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिस्टिंग के बाद पहली बार एनालिस्ट बोले- खरीदो, 40% तक चढ़ सकता है भाव
ये भी पढ़ें:₹1 पर आ गया था ₹261 वाला यह पावर शेयर, अब लगातार खरीदने की लूट, कर्ज फ्री कंपनी

अशोक लीलैंड के शेयर की कीमत

अशोक लीलैंड के शेयर की कीमत बुधवार को बीएसई पर ₹212.70 पर खुली। इसके बाद अशोक लीलैंड के शेयर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी रही और यह ₹219.50 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई, जो कमजोर बाजारों के बीच इंट्राडे ट्रेड के दौरान 4.5% से अधिक की बढ़त में तब्दील हो गई। फरवरी महीने की बिक्री- उद्योग जगत की बिक्री में सुस्ती बनी रही और यही बात अशोक लीलैंड के आंकड़ों में भी दिखाई दी। फरवरी 2025 में अशोक लीलैंड मीडियम और हेक्वी कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री 10110 यूनिट रही, जो फरवरी 2024 की तुलना में 7% कम है। कुल घरेलू वाहनों की बिक्री 15879 रही, जो फरवरी 2024 की तुलना में 4% कम है। हालांकि निर्यात ने समर्थन किया और इसलिए फरवरी 2025 (घरेलू और निर्यात संयुक्त) के दौरान अशोक लीलैंड की कुल वाहनों की बिक्री 17903 रही, जो फरवरी 2024 की तुलना में 2% अधिक है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,