ashok leyland Q3 profit jumps YoY revenue up share hit 52 week high detail is here शानदार नतीजे, 52 हफ्ते हाई पर शेयर...कंपनी का है तगड़ा प्लान, Business Hindi News - Hindustan
More

शानदार नतीजे, 52 हफ्ते हाई पर शेयर...कंपनी का है तगड़ा प्लान

इस ट्रक निर्माता कंपनी ने ₹796 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.5% अधिक है। अशोक लेलैंड के शेयर की बात करें तो 209.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 215.35 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

Wed, 11 Feb 2026 03:39 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शानदार नतीजे, 52 हफ्ते हाई पर शेयर...कंपनी का है तगड़ा प्लान

Ashok Leyland share price: हिंदुजा समूह की भारतीय कंपनी अशोक लेलैंड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस ट्रक निर्माता कंपनी ने ₹796 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.5% अधिक है। नए लेबर कोड के लिए ₹308 करोड़ के एकमुश्त शुल्क और कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर कंपनी के नतीजे पर भी पड़ा। तिमाही नतीजे के बीच कंपनी के शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को टच कर लिया।

खर्च और राजस्व

अशोक लेलैंड के तिमाही खर्चों की बात करें तो इसमें 20.1% की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण कच्चे माल की लागत में 19.2% की बढ़ोतरी थी। कंपनी का राजस्व ₹11,534 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22% अधिक है। वहीं, एबिटा ₹1535 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹1211 करोड़ से 27% अधिक है।

कंपनी की आय रिपोर्ट के अनुसार एबिटा मार्जिन में साल-दर-साल 500 आधार अंकों की वृद्धि हुई और 13.3% तक पहुंच गया, जिससे लगातार 12 तिमाहियों तक दोहरे अंकों का मार्जिन बना रहा। इस तिमाही नतीजे के बीच अशोक लेलैंड के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा- कंपनी की बिक्री मात्रा, मुनाफे में लगातार और मजबूत वृद्धि यह दिखाती है कि हमारा उत्पाद पोर्टफोलियो प्रतिस्पर्धी है। बीते जनवरी महीने में अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा था कि अशोक लेलैंड का लक्ष्य दुनिया के शीर्ष 10 कॉमर्शियल मैन्युफैक्चरर में शामिल होना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी एजेंसी ने अडानी समूह से पूछे सवाल, ईरान से LPG आयात का है मामला
ये भी पढ़ें:संकट में अनिल अंबानी लेकिन इस शेयर पर टूटे निवेशक, ₹3 से भी कम है कीमत
ये भी पढ़ें:सातवें आसमान पर सोना, बढ़ती कीमतों के बीच बदला निवेशकों का मिजाज

शेयर का परफॉर्मेंस

अशोक लेलैंड के शेयर की बात करें तो 209.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 215.35 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अप्रैल 2025 में यह शेयर 95.20 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। कंपनी के शेयरों में मार्च 2025 से लगातार तेजी देखी जा रही है। ये शेयर 10 महीनों में से 8 महीने पॉजिटिव दायरे में बंद हुए।

बिक्री में 27 प्रतिशत उछाल

जनवरी के दौरान अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में 27 प्रतिशत उछाल आया। यह बिक्री बढ़कर 21,920 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 17,213 वाहन बेचे थे। अशोक लेलैंड ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 20,079 इकाई रही जबकि जनवरी 2025 में यह 15,327 इकाई थी। बीते दिनों कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में मध्यम और भारी कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 12,833 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 9,864 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 7246 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 5463 इकाई रही थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,