Are India lost 6 fighter jets including Rafale Amidst the news skyrocket this defense stock भारत ने खो दिए राफेल समेत 6 फाइटर जेट? खबरों के बीच इस डिफेंस शेयर की ओर दौड़े निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

भारत ने खो दिए राफेल समेत 6 फाइटर जेट? खबरों के बीच इस डिफेंस शेयर की ओर दौड़े निवेशक

बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढाँचों पर हमले किए।

Mon, 2 June 2025 09:48 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत ने खो दिए राफेल समेत 6 फाइटर जेट? खबरों के बीच इस डिफेंस शेयर की ओर दौड़े निवेशक

Dassault Aviation share price: एक बार फिर डसॉल्ट एविएशन के शेयर फोकस में आ गए। कंपनी के शेयर आज सोमवार को पेरिस स्टॉक एक्सचेंज में 2% तक चढ़ गए थे। यह शेयर कारोबार के दौरान 325 यूरो के भाव पर पहुंच गए थे। हालांकि, बीते एक महीने में यह शेयर शून्य रिटर्न दिया है और पिछले पांच दिन में 6% तक चढ़ गया है। अब एक बार फिर फाइटर जेट राफेल को लेकर चर्चा तेज है। दरअसल, बीते शनिवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने सिंगापुर में भारत और पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर बातचीत की है।

CDS चौहान के बयान से फोकस में आया है शेयर

ब्लूमबर्ग के सवाल कि पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने 6 भारतीय जेट गिराए, क्या ये सही है? इस पर CDS चौहान ने अपने जवाब में कहा कि यह बिल्कुल गलत है। गिनती मायने नहीं रखती, मायने रखता है तो सिर्फ कि हमने क्या सीखा और कैसे सुधार किया। इस संघर्ष में कभी भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नौबत नहीं आई, जो कि एक राहत की बात है। बता दें कि इससे पहले 12 मई को एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती से पूछा गया था कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल पाकिस्तान में क्रैश हुआ या मार गिराया गया? CDS चौहान आगे कहते हैं कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे और हमने उनसे क्या सीखा। इस खबर के बाद आज सोमवार को राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयर फोकस में रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹80 तक पहुंच सकता यह एनर्जी शेयर, लगातार रॉकेट बना है शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो
ये भी पढ़ें:अडानी पर एक और नया संकट! ईरान से कच्चा तेल आयात कर रहा था समूह? बड़ा खुलासा

क्या है डिटेल

डसॉल्ट एविएशन राफेल लड़ाकू विमानों का निर्माता है, जिनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों, यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर सटीक हमले करने के लिए किया था। भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढाँचों पर हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने एक दर्जन से ज़्यादा शहरों और कस्बों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें से कई वायुसेना के अड्डे थे। भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को नाकाम कर दिया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,