Anand Rathi Wealth Q4 Results posted 73 7 crore rupees profit declared 7 rupees per share dividend कंपनी को हुआ ₹73.7 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर ₹7 डिविडेंड का ऐलान, कल फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी को हुआ ₹73.7 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर ₹7 डिविडेंड का ऐलान, कल फोकस में रहेंगे शेयर

  • Anand Rathi Wealth Q4 Results: वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 73.7 करोड़ रुपये रहा।

Thu, 10 April 2025 09:09 PMVarsha Pathak भाषा
share
कंपनी को हुआ ₹73.7 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर ₹7 डिविडेंड का ऐलान, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Anand Rathi Wealth Q4 Results: वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 73.7 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 56.9 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड मेंबर ने 2024-25 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। बता दें कि बीते बुधवार को कंपनी के शेयर 5% तक गिरकर 1,773.95 रुपये पर बंद हुए थे। कल शुक्रवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

क्या है डिटेल

आनंद राठी वेल्थ की आय मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 241.4 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 197.2 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 300.8 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2023-24 में 225.8 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 हिस्सों में बंटेगा यह स्टॉक, ₹9 का है शेयर, कल रहेगी निवेशकों की पैनी नजर
ये भी पढ़ें:टाटा की दिग्गज कंपनी के मुनाफे में गिरावट, बावजूद ₹30 पर शेयर डिविडेंड का ऐलान

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की आय 30 प्रतिशत बढ़कर 980.7 करोड़ रुपये रही जो वित्त वर्ष 2023-24 में 752 करोड़ रुपये थी। कंपनी की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति मार्च, 2025 के अंत में 30 प्रतिशत बढ़कर 77,103 करोड़ रुपये पहुंच गई।

आज बंद है बाजार

बता दें कि आज महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कोई कामकाज नहीं हो सका। देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार भी बंद रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अब शुक्रवार को सामान्य कामकाज होगा। इसके बाद अगले सप्ताह 14 अप्रैल सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर अवकाश रहने के कारण बीएसई और एनएसई के साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबार नहीं होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,