Amazon Layoffs 30000 workforce may cut since 2022 biggest job cuts Amazon Layoffs: अमेजन करने जा रहा है 30000 लोगों की छंटनी, रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Amazon Layoffs 30000 workforce may cut since 2022 biggest job cuts

Amazon Layoffs: अमेजन करने जा रहा है 30000 लोगों की छंटनी, रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप

Amazon Layoffs: दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी करने जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी मंगलवार यानी 28 अक्टूबर से यह छंटनी शुरू करेगी। 30,000 कॉरपोरेट कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। रिपोर्ट के अनुसार इन्हें कंपनी से निकाला जा सकता है।

Tarun Pratap Singh मिंटTue, 28 Oct 2025 07:43 AM
share Share
Follow Us on
Amazon Layoffs: अमेजन करने जा रहा है 30000 लोगों की छंटनी, रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप

Amazon Layoffs: दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन 2022 के बाद सबसे बड़ी छंटनी करने जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी मंगलवार यानी 28 अक्टूबर से यह छंटनी शुरू करेगी। 30,000 कॉरपोरेट कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। रिपोर्ट के अनुसार इन्हें कंपनी से निकाला जा सकता है।

क्यों हो रही है यह छंटनी

अमेजन यह छंटनी अपने खर्चों में कटौती करने के उद्देश्य से कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने कोविड-19 के दौरान कंपनी जमकर लोगों को नौकरी पर रखा था। यही भी एक वजह छंटनी की बताई जा रही है। बता दें, कोविड-19 के समय में ऑनलाइन डिमांड काफी तेजी के साथ बढ़ गई थी। जिसके बाद कंपनी ने जमकर हायरिंग की थी।

ये भी पढ़ें:2025 में तीसरी बार डिविडेंड देने जा रही डिफेंस कंपनी, 1 शेयर पर ₹6 का फायदा

करीब 10% लोगों की छंटनी

अमेजन में इस समय 3,50,000 लोग काम करते हैं। इस हिसाब से करीब 10 प्रतिशत लोगों की छंटनी करने जा रहा है। कंपनी अपना मुनाफा बढ़ाने और तेजी के साथ ग्रोथ करने की तरफ अधिक ताकत से लग रही है। ई-कॉमर्स कंपनी बदलते आर्थिक माहौल और ग्राहकों में खर्च में की कटौती की वजह से भी सतर्क दिखाई दे रही है।

2022 में भी अमेजन ने की थी बड़ी छंटनी

इससे पहले अमेजन ने 2022 में बड़ी छंटनी की थी। तब कंपनी ने करीब 27000 लोगों को बिजनेस यूनिट से निकाला था। इसी महीने की शुरुआत में फॉर्च्यून ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेजन अपने स्टाफ में 15 प्रतिशत की कटौती करेगा।

ये भी पढ़ें:LG वाली लिस्टिंग के संकेत दे रहा है लेंसकार्ट का IPO, ₹100 के पार पहुंचा GMP

छंटनी के मसले पर अमेजन की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। ना ही ई-कॉमर्स कंपनी ने छंटनी की कोई जानकारी दी है। बता दें, अमेजन के अलावा कई दिग्गज कंपनियों ने भी कोविड और उसके बाद छंटनी की है। इसके पीछे की वजह कंपनियों ने डिमांड का कम होना बताया है।

एआई का भी असर लोगों की नौकरियों पर दिख रहा है। कंपनियां कई सेक्शन में मैनुअल से ऑटोमेशन पर जा रही है। जिससे कर्मचारियों की डिमांड कम हो रही है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेखऐप पर पढ़ें