Adani group this stock huge down 52 week low 52 rupees price बाजार में मंदी के बीच ₹52 तक गिर गया अडानी का यह शेयर, लगातार बेचने की होड़, आपका भी है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में मंदी के बीच ₹52 तक गिर गया अडानी का यह शेयर, लगातार बेचने की होड़, आपका भी है दांव?

  • Adani group stock- कंपनी के शेयर इस साल अब तक यह शेयर 15% और सालभर में इस शेयर में 55% तक टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 118.20 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1,364 करोड़ रुपये है।

Tue, 25 Feb 2025 01:56 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में मंदी के बीच ₹52 तक गिर गया अडानी का यह शेयर, लगातार बेचने की होड़, आपका भी है दांव?

Adani Group Stock: शेयर बाजार में भारी गिरावट का माहौल है। अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और अमेरिकी शुल्क दर को लेकर चिंताओं के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,000 अंक से नीचे चला गया। शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट से निवेशकों को 4.22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, आज मंगलवार को बाजार थोड़ा रिकवर किया है। इस बीच, अडानी समूह की एक और कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज शेयर (Sanghi Industries Share) में भारी गिरावट देखी जा रही है। अडानी समूह के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयर आज 52 वीक लो प्राइस 52.49 रुपये पर आ गए थे।

कंपनी के शेयरों के हाल

कंपनी के शेयर इस साल अब तक यह शेयर 15% और सालभर में इस शेयर में 55% तक टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 118.20 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1,364 करोड़ रुपये है। बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स के पास सांघी इंडस्ट्रीज की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 58.08 प्रतिशत हिस्सा है। इसने दिसंबर, 2023 में कंपनी का अधिग्रहण किया था। बीते साल दिसंबर में अडानी समूह ने अपने सीमेंट परिचालन का एक यूनिट के तहत एकीकरण करने के लिए सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट का अंबुजा सीमेंट्स में विलय करने की घोषणा की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO में ₹32 था भाव, अब खरीदने की लूट, ₹178 पर पहुंचा शेयर, इस खबर का है असर
ये भी पढ़ें:₹4000 पार जाएगा टाटा का यह शेयर, रेखा झुनझुनवाला के पास हैं कंपनी के 95 लाख शेयर

दिसंबर तिमाही के नतीजे

सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही में कुल घाटा 96.96 करोड़ रुपये हुआ। यह पिछले साल इसी तिमाही के दौरान 201.55 करोड़ रुपये था। वहीं, सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का रेवेन्यू 37% बढ़ गया और यह 259 करोड़ रुपये पर रहा। यह एक साल पहले की अवधि में 189 करोड़ रुपये था। बिक्री 36.94% बढ़कर 258.96 करोड़ रुपये हो गई।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,