Adani Group this stock crash huge 52 week low price before 55 rupees amid market crash बाजार में हाहाकार के बीच ₹55 के नीचे आ गया अडानी का यह शेयर, निवेशकों में हड़कंप, बेचने की होड़, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में हाहाकार के बीच ₹55 के नीचे आ गया अडानी का यह शेयर, निवेशकों में हड़कंप, बेचने की होड़

  • Adani Group Stock: कंपनी के शेयर इस साल अब तक यह शेयर 10% और सालभर में इस शेयर में 50% तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले पांच दिन में यह शेयर 8% तक टूट गए। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 118.20 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 54.05 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1,446.63 करोड़ रुपये है।

Wed, 12 Feb 2025 02:13 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में हाहाकार के बीच ₹55 के नीचे आ गया अडानी का यह शेयर, निवेशकों में हड़कंप, बेचने की होड़

Adani Group Stock: विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निकासी और ट्रेड वार की आशंकाओं के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक टूट गया था। इससे पहले बीते मंगलवार को सेंसेक्स 1200 अंकों से अधिक लुढ़क गया था। इस बीच अधिकतर शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। इसमें एक शेयर- सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sanghi Industries Ltd) का भी है। अडानी समूह की इस कंपनी के शेयर आज 52 वीक के नए लो पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर आज 3% तक गिरकर 54.05 रुपये पर आ गए थे।

क्या है डिटेल

अडानी समूह के स्वामित्व वाली कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चालू वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही में सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कुल घाटा 96.96 करोड़ रुपये रहा, यह पिछले साल इसी तिमाही के दौरान शुद्ध घाटा 201.55 करोड़ रुपये था। बिक्री 36.94% बढ़कर 258.96 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 37% की बढ़त के साथ 259 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 189 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹6 तक टूटेगा यह शेयर! 22 में से 12 एक्सपर्ट बोले- बेच दो, निवेशकों में हड़कंप
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹100 डिविडेंड बांट रही यह कंपनी, आज फोकस में हैं शेयर, आपके पास है?

शेयरों के हाल

कंपनी के शेयर इस साल अब तक यह शेयर 10% और सालभर में इस शेयर में 50% तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले पांच दिन में यह शेयर 8% तक टूट गए। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 118.20 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 54.05 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1,446.63 करोड़ रुपये है। बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स के पास सांघी इंडस्ट्रीज की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 58.08 प्रतिशत हिस्सा है। इसने दिसंबर, 2023 में कंपनी का अधिग्रहण किया था। बीते साल दिसंबर में अडानी समूह ने अपने सीमेंट परिचालन का एक यूनिट के तहत एकीकरण करने के लिए सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट का अंबुजा सीमेंट्स में विलय करने की घोषणा की थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,