Adani group stock sanghi industries ltd share down huge 56 rupees down 30 percent in a month ₹56 के नीचे आ गया अडानी का यह शेयर, 52 वीक के नए लो पर आ गया भाव, महीनेभर से करा रहा नुकसान, Business Hindi News - Hindustan
More

₹56 के नीचे आ गया अडानी का यह शेयर, 52 वीक के नए लो पर आ गया भाव, महीनेभर से करा रहा नुकसान

  • Sanghi Industries Ltd: शेयर बाजार में आज सोमवार को भूचाल आ गया। सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिर गया। निफ्टी में भी 350 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

Mon, 13 Jan 2025 08:58 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹56 के नीचे आ गया अडानी का यह शेयर, 52 वीक के नए लो पर आ गया भाव, महीनेभर से करा रहा नुकसान

Sanghi Industries Ltd: शेयर बाजार में आज सोमवार को भूचाल आ गया। सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिर गया। निफ्टी में भी 350 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 3% से अधिक गिर गए। कंपनी के शेयर आज 55.56 रुपये के 52 वीक के नए लो पर आ गए थे। बता दें कि कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 57.34 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक यह शेयर 9% तक गिरा है। महीनेभर में इसमें 30% टूट गया।

शेयरों के हाल

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 वीक का हाई प्राइस 156.20 रुपये है, इसे कंपनी ने 15 जनवरी 2024 को बनाया था। बता दें कि सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण अंबुजा सीमेंट ने किया था। अंबुजा सीमेंट अडानी समूह की लीडिंग सीमेंट कंपनी है। अंबुजा सीमेंट्स के पास सांघी इंडस्ट्रीज की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 58.08 प्रतिशत हिस्सा है। इसने दिसंबर, 2023 में कंपनी का अधिग्रहण किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ रहा एक और दिग्गज कंपनी का IPO, ₹4000 करोड़ के इश्यू को सेबी की मंजूरी
ये भी पढ़ें:दिग्गज कंपनी को हुआ ₹4591 करोड़ का प्रॉफिट, ₹18 डिविडेंड का भी ऐलान

एक ही दिन में निवेशकों के डूबे पैसे

बता दें कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से वैश्विक स्तर पर गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार आज सात महीने के निचले स्तर पर चला गया। इससे निवेशकों के 12.62 लाख करोड़ रुपये डूब गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1048.90 अंक अर्थात 1.36 प्रतिशत का गोता लगाकर 76,330.01 अंक पर आ गया। इससे पहले यह 11 जून 2024 को 76,456.59 अंक पर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 345.55 अंक यानी 1.47 प्रतिशत लुढ़ककर 23,085.95 अंक पर बंद हुआ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,